फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सी.बी.एस.ई. द्वारा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, लड़कों से फिर अव्वल रही बेटियां

सी.बी.एस.ई. द्वारा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, लड़कों से फिर अव्वल रही बेटियां

Sun, 27 May 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
सी.बी.एस.ई. द्वारा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, लड़कों से फिर अव्वल रही बेटियां
फोटो सं या- 12 से 30
विज्ञापन

----
सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम में फिर अव्वल रहीं बेटियां
लड़कियों का पास प्रतिशत 88.31 और लड़कों का पास प्रतिशत 78.99 रहा, उत्तीर्ण हुए विद्याथियों में खुशी का माहौल
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा शनिवार को बारहवीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरह सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में भी लड़कियां काफी अव्वल रही और लड़कों को एक बार फिर पीछे छोड़ दिया है। आंकड़ों के अनुसार सीबीएसई द्वारा घोषित किए गए 12वीं के परीक्षा परिणाम में लड़कियों का पास प्रतिशत 88.31 रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 78.99 प्रतिशत रहा। ओवर आल परीक्षा परिणाम 83.01 प्रतिशत रहा जो गत वर्ष के मुकाबले लगभग एक प्रतिशत अधिक रहा। पिछले वर्ष सी.बी.एस.ई. का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 82.02 प्रतिशत रहा था। वहीं परिणाम घोषित होने के बाद परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई। बच्चों न अभिभावकों ने मिठाई बांटकर अपी खुशी का इजहार किया।
बता दें कि केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 3 मार्च से 13 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। सीबीएसई द्वारा आयोजित कक्षा 12 की परीक्षा में 11 लाख 86 हजार 306 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे जिनमें से 83.01 प्रतिशत विद्याथियों ने सफलता हासिल की।
विज्ञापन

परीक्षा देने के बाद से ही परीक्षार्थी इसका परिणाम जानने को उत्सुक थे। शनिवार को परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थी अपना-अपना परिणाम जानने के लिए व्याकुल रहे। जैसे ही उन्हें अपने परीक्षा परिणाम का पता चला, विद्याथयों के चेहरे पर खुशी देखते ही बनती थी। अभिभावकों में भी उत्साह का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
हरियाणा बोर्ड से अव्वल रहा सीबीएसई का परीक्षा परिणाम
सीबीएसई द्वारा शनिवार को घोषित परीक्षा परिणाम हरियाणा शिक्षा बोर्ड की तुलना में काफी शानदार रहा। केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 12वीं कक्षा का परीणाम जहां 83.01 प्रतिशत रहा वहीं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 12वीं का परीक्षा परिणाम 65.44 प्रतिशत तक सिमट कर रह गया था। शायद यह एक मुख्य कारण भी है जिसके कारण अधिकतर निजी स्कूलों का रूझान सीबीएसई की ओर होता जा रहा है।

बॉक्स
वेबसाइट पर परिणाम देखने के लिए जुटे विद्यार्थी
परीक्षा परिणाम पर जिले के लाखों छात्रों व अभिभावकों की नजरें टिकी हैं। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र व अभिभावक कंप्यूटरों पर बोर्ड की वेबसाइट खोलकर देखने लगे कि उनका परीक्षा परिणाम कैसा रहा। वहीं विभिन्न साइबर कैफे पर भी विद्याथियों की भीड़ रही। केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम 28 या 29 मई को जारी किए जाने की संभावना है।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed