फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   परिवहन मंत्री ने चंडीगढ़ से आते वक्त ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान, 30 डंपर, ट्राले व ट्रालिया जब्त, 30 लाख ठोका जुर्मान

परिवहन मंत्री ने चंडीगढ़ से आते वक्त ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान, 30 डंपर, ट्राले व ट्रालिया जब्त, 30 लाख ठोका जुर्मान

Mon, 26 Mar 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
परिवहन मंत्री ने चंडीगढ़ से आते वक्त ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान, 30 डंपर, ट्राले व ट्रालिया जब्त, 30 लाख ठोका जुर्मान

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। हरियाणा के परिवहन, आवास, जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने रविवार को चंडीगढ़ से पानीपत आते वक्त रास्ते में ही ओवर लोडेड वाहनों के खिलाफ अभियान चला दिया। उन्होंने बसताड़ा, करनाल टोल प्लाजा से पानीपत टोल प्लाजा तक 30 ओवर लोडेड वाहनों की जांच कर इंपाउंड कर दिया। वाहनों के मालिकों पर 30 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया। वहीं मंत्री के जीटी रोड पर वाहनों की जांच जानकारी मिलते ही परिवहन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। परिवहन विभाग के अधिकारी जीटी रोड पर सक्रिय हो गए।
मंत्री पंवार ने सबसे पहले बसताड़ा स्थित टोल प्लाजा पर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान करीब 300 वाहनों की जांच की। जांच में 15 वाहन ओवर लोड पाए गए। मंत्री के निर्देश पर परिवहन विभाग ने ओवर लोड वाहनों के मालिकों पर आठ लाख रुपये जुर्माना किया। इसके बाद मंत्री ने पानीपत के टोल टैक्स पर वाहनों की जांच शुरू की। पानीपत टोल प्लाजा पर वाहनों का आवागमन ठीक-ठाक मिला। इसके बाद उन्होंने गांव झट्टीपुर के पास डेरा डाला और आवागमन करने वाले वाहनों की जांच की। यहां 15 ओरवलोड वाहनों को पकड़ा गया। इन पर 22 लाख रुपये जुर्माना तय किया गया। पानीपत में पकड़े गए वाहनों में अधिकतर वाहनों में डंपर व ट्राले थे। कई चालकों ने वाहनों को भगा ले जाने की चेष्टा की। लेकिन पुलिस बल ने पीछा कर उन वाहनों को पकड़ा।
विज्ञापन

मंत्री पंवार ने कहा कि उन्हें लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि ओवर लोड वाहन सड़कों पर धड़ल्ले से चल रहे हैं। इसके मद्देनजर उन्होंने स्वयं जीटी रोड पर अभियान चला कर वाहनों की जांच की। करनाल के घरौंडा से लेकर पानीपत के समालखा तक वाहनों की जांच के दौरान 30 वाहन ओवर लोड मिले। इनमें डंपर, बड़े ट्राले व ट्रैक्टर ट्रॉलिया शामिल हैं। इन वाहनों के मालिकों पर 30 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। पानीपत व करनाल के परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने कार्यालयों तक ही सीमित न रहे, बल्कि अपने जिला के हर रूट पर वाहनों की जांच करें और ओवर लोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लैग - परिवहन मंत्री ने चंडीगढ़ से आते वक्त ओवर लोडेड वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान
हेडिंग- 30 डंपर, ट्राले व ट्रालिया जब्त, 30 लाख जुर्माना
-अधिकतर वाहन ओवरलोड थे, आरोपित वाहन मालिकों पर 30 लाख रुपए जुर्माना किया
फोटो संख्या 38
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed