फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Situation in Haryana are in control from Corona Virus

कोरोना वायरसः हरियाणा में हालात काबू, फिर भी निगरानी में रहेंगे मरीज, बरती जा रहीं सावधानियां

Wed, 12 Feb 2020 01:03 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 12 Feb 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
Situation in Haryana are in control from Corona Virus
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
हरियाणा में कोरोना वायरस के मद्देनजर हालात काबू है, लेकिन फिर भी मरीज फिलहाल हरियाणा स्वास्थ्य महकमे की निगरानी में रहेंगे। स्कूलों और कालेजों में स्वास्थ्य महकमा जहां छात्रों को इस वायरस के मद्देनजर जागरूक कर रहा है, वहीं अब ग्राम पंचायतों को भी इस वायरस के बारे में जागरूक बनाया जाएगा।
विज्ञापन


हरियाणा स्वास्थ्य महकमा लगातार चीन से आने वाले लोगों पर नजर बनाए हुए है। स्वास्थ्य महकमे ने निर्देश भी दिए हैं कि चीन खासकर वुहान से आने वाले सभी लोग सरकारी अस्पतालों में अपने स्वास्थ्य की जांच करवाएंगे। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक एसबी कंबोज ने बताया कि हरियाणा में अब किसी प्रकार के चिंताजनक हालात नहीं है। उन्होंने बताया कि फिर भी एहतिहातन महकमा पूरी सावधानियां बरत रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस वक्त प्रदेश में 579 लोग स्वास्थ्य महकमे की निगरानी में हैं। ये लोग चीन से आए थे, जिन्हें संदिग्ध मरीज समझकर इन पर निगरानी रखी जा रही है। इनमें से 18 लोगों के सैंपल पुणे भेजे गए हैं, जिनमें से 12 मरीजों के सैंपल नेगेटिव आए हैं। कंबोज ने बताया कि स्कूलों व कालेजों में छात्रों को जागरूक करने के लिए जागरूकता शिविर शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि अब स्वास्थ्य महकमे का फील्ड स्टाफ व डॉक्टर ग्राम पंचायतों से भी संपर्क कर जागरूकता चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों को भी कोरोना वायरस की जानकारी देंगे। ताकि ग्रामीण भी इस बारे में जागरूक हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed