{"_id":"616490d48ebc3e48933bddd6","slug":"ranjit-murder-case-decision-on-punishment-of-5-convicts-including-gurmeet-ram-rahim-today-pkl-office-news-pkl4297380183","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजीत हत्याकांड : गुरमीत राम रहीम समेत 5 दोषियों की सजा पर फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजीत हत्याकांड : गुरमीत राम रहीम समेत 5 दोषियों की सजा पर फैसला आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। बहुचर्चित रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में 19 साल बाद सीबीआई की विशेष अदालत मंगलवार को डेरामुखी राम रहीम सिंह समेत पांच दोषियों को सजा सुनाएगी। इसके लिए पंचकूला पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर ली है। पुलिस ने 17 नाके लगाकर शहर की सुरक्षा में 700 जवानों को तैनात किया है। जिला अदालत के बाहर भी पुलिस के जवान बड़ी संख्या में तैनात रहेंगे। हत्या के मामले में दोषी गुरमीत राम रहीम को तीसरी बार पंचकूला सीबीआई की विशेष अदालत सजा सुनाएगी। सुबह से ही जगह-जगह नाकों पर तैनात पुलिस के जवान चेकिंग करेंगे। शहर के सभी मुख्य मार्गों के अलावा हाईवे पर पुलिस की पेट्रोलिंग रहेगी। इसके अलावा सादी वर्दी में भी पुलिस तैनात रहेगी।
दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह वीडियो कांफ्रेंसिंग से होंगे पेश
पुलिस ने बताया कि रणजीत सिंह हत्याकांड में दोषी डेरामुखी राम रहीम सिंह रोहतक की सुनारिया जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीबीआई की विशेष अदालत में पेश होंगे। इसमें एक वकील उन्हें दिया गया है। एक वकील उनकी ओर से सीबीआई की विशेष अदालत में पेश होगा। वहीं, दोषी कृष्ण कुमार, अवतार, जसवीर और सबदिल को सीबीआई कोर्ट में सामने पेश किया जाएगा। इस दौरान दोषियों को कड़ी सुरक्षा के घेरे में पुलिस पंचकूला जिला अदालत लेकर आएगी। इसके लिए पुलिस की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है।
जांच एजेंसियां हैं अलर्ट
रणजीत सिंह हत्याकांड में सजा सुनाए जाने को लेकर पुलिस, सीआईडी, आईबी सहित सभी जांच एजेंसियों की तरफ से पंचकूला के चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है। पुलिस की तरफ से सभी जगह सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की गई है।
विज्ञापन
इन धाराओं में है दोषी
रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में आठ अक्तूबर को डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह और कृष्ण कुमार को कोर्ट ने आईपीसी की धारा-302 (हत्या), 120-बी (आपराधिक षड्यंत्र रचना) के तहत दोषी करार दिया है। वहीं, अवतार, जसवीर और सबदिल को कोर्ट ने आईपीसी की धारा-302 (हत्या), 120-बी (आपराधिक षड्यंत्र रचना) और आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार दिया है।
सुरक्षा का खाका तैयार, खु फिया एजेंसियां अलर्ट
पंचकूला। शहर में स्थित नाम चर्चा घर के अंदर और आसपास होने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। इसके अलावा कोर्ट परिसर में पुलिस जवानों के अलावा स्पेशल टीम की भी ड्यूटी लगाई गई है। कोर्ट के अंदर प्रवेश करने से पहले प्रत्येक व्यक्ति को मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना पड़ेगा। इतना ही नहीं किसी प्रकार का तेजधार सामान अंदर ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी। पुलिस प्रशासन ने मीडिया कर्मियों के लिए स्थान चिह्नित किए हैं। जिसके आगे जाने पर प्रतिबंध रहेगा। केस से संबंधित वकील निर्धारित स्थान पर ही बयान देंगे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चारों दोषियों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया जाएगा। सजा पर फैसला आने के बाद सभी का मेडिकल करवाया जाएगा। इसके बाद उन्हें सीधे जेल भेजा जाएगा। शहर में होने वाली गतिविधियों की जानकारी के लिए पुलिस अधिकारियों ने खुफिया एजेंसियों को अलर्ट रखा है।
पुलिस की ओर से नाके लगाकर जवानों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा सभी जगह पुलिस की तरफ से नजर रखी जा रही है। पुलिस के जवान कोर्ट सहित सभी जगह तैनात रहेंगे। पंचकूला की सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखी जाएगी। - सौरभ सिंह, कमिश्नर, पंचकूला