{"_id":"6a9bd2bcb1fa698c9402b683","slug":"two-dies-in-accident-in-panchkula-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में हादसा: चंडीगढ़ से बाइक पर सोलन जा रहे दो युवकों की माैत, हादसा कैसे हुआ; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में हादसा: चंडीगढ़ से बाइक पर सोलन जा रहे दो युवकों की माैत, हादसा कैसे हुआ; पुलिस जांच में जुटी
Sat, 05 Sep 2026 02:02 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: Nivedita
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:02 PM IST
सार
कुछ दोस्त शुक्रवार रात अलग-अलग बाइकों पर चंडीगढ़ से सोलन के लिए रवाना हुए थे। प्रदीप और आशीष एक ही बाइक पर थे और अपने दोस्तों से आगे निकल गए थे। रात करीब एक बजे जब उनके दोस्त चंडीमंदिर टोल प्लाजा से पहले हाईवे पर पहुंचे, तो उन्होंने दोनों युवकों को सड़क पर पड़ा पाया।
विज्ञापन
दोनों मृतक युवक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ से सोलन की ओर बाइक पर जा रहे दो युवकों की शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा चंडी मंदिर टोल प्लाजा से पहले हाईवे पर हुआ। मृतकों की पहचान प्रदीप (सेक्टर 45, चंडीगढ़) और आशीष (सेक्टर 28, चंडीगढ़) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दोस्त शुक्रवार रात अलग-अलग बाइकों पर चंडीगढ़ से सोलन के लिए रवाना हुए थे। प्रदीप और आशीष एक ही बाइक पर थे और अपने दोस्तों से आगे निकल गए थे। रात करीब एक बजे जब उनके दोस्त चंडीमंदिर टोल प्लाजा से पहले हाईवे पर पहुंचे, तो उन्होंने दोनों युवकों को सड़क पर पड़ा पाया।
दोस्तों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी और दोनों को उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा किस प्रकार हुआ। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।