फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Train from Dharampur to Shimla departs; passengers get relief.

Panchkula News: धर्मपुर से शिमला के लिए चली ट्रेन, यात्रियों को मिली राहत

Sat, 05 Sep 2026 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Train from Dharampur to Shimla departs; passengers get relief.
गुम्मन के पास ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से कालका-शिमला रेल सेवा प्रभावित, धर्मपुर से सुबह 7:50 बजे शिमला के लिए रवाना हुई ट्रेन
विज्ञापन

सड़क मार्ग से धर्मपुर पहुंचकर ट्रेन से शिमला जा सकेंगे यात्री और पर्यटक
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। गुम्मन के पास रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से कालका-शिमला रेल सेवा प्रभावित होने के बीच यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। रेलवे ने शुक्रवार से धर्मपुर से शिमला के बीच ट्रेन सेवा शुरू कर दी। सुबह 7:50 बजे धर्मपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन यात्रियों को लेकर शिमला के लिए रवाना हुई। इससे धर्मपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के साथ हिमाचल घूमने आने वाले पर्यटकों को भी शिमला पहुंचने के लिए वैकल्पिक रेल सुविधा मिल गई है।
वीरवार शाम से शुरू हुई थी तैयारी
धर्मपुर से शिमला के बीच ट्रेन चलाने के लिए रेलवे ने वीरवार शाम से तैयारियां शुरू कर दी थीं। शिमला से धर्मपुर पहुंची ट्रेन के इंजन में डीजल भरने के बाद कालका से पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेन की तकनीकी स्थिति और मेंटेनेंस की जांच की। जरूरी हिस्सों का निरीक्षण करने के बाद ट्रेन को यात्री संचालन के लिए तैयार किया गया। शुक्रवार सुबह जांच पूरी होने के बाद ट्रेन को शिमला के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

गुम्मा के पास खिसकी थी जमीन
पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण परवाणू के गुम्मन स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के नीचे की जमीन खिसक गई थी। भू-स्खलन के चलते ट्रैक का एक हिस्सा हवा में लटक गया था। सुरक्षा को देखते हुए कालका से शिमला के बीच रेल यातायात रोक दिया गया था। क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत का काम पूरा होने तक कालका-शिमला रेल सेवा के पूरी तरह बहाल होने की संभावना नहीं है। रेलवे की ओर से ट्रैक को सुरक्षित बनाने के लिए मरम्मत कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों को भी मिलेगा फायदा
धर्मपुर से शिमला तक ट्रेन सेवा शुरू होने से पर्यटकों के लिए भी सफर आसान हो गया है। पर्यटक सड़क मार्ग से धर्मपुर पहुंचकर ट्रेन से शिमला जा सकेंगे। इससे उन्हें सुविधाजनक रेल सफर के साथ कालका-शिमला रेल मार्ग की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed