फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Villagers, troubled by waterlogging, took to the road and blocked the path by placing paver blocks.

Panchkula News: जलभराव से परेशान ग्रामीण सड़क पर उतरे, पेवर ब्लॉक रखकर किया रास्ता बंद

Sat, 05 Sep 2026 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Villagers, troubled by waterlogging, took to the road and blocked the path by placing paver blocks.
टगरा हंसुआ में बारिश का पानी घरों और दुकानों में घुसने से फूटा गुस्सा, 45 मिनट तक कालका मिल-बद्दी मार्ग पर लगाया जाम
विज्ञापन

जेई के जल्द समाधान के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने हटाए पेवर ब्लॉक, रास्ता खुलने पर यातायात हुआ बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। शुक्रवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश से गांव टगरा हंसुआ में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई। बारिश का पानी घरों और दुकानों में घुसने से परेशान ग्रामीण सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने सीमेंट के पेवर ब्लॉक सड़क पर रखकर करीब 45 मिनट तक कालका मिल से बद्दी की ओर जाने वाला मार्ग बंद रखा और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की सूचना पर नगर परिषद कार्यालय से जेई अजय मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या सुनी। उन्होंने जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने पेवर ब्लॉक हटाकर रास्ता खोल दिया।
कई गांवों को जोड़ती है सड़क
ग्रामीणों के प्रदर्शन के चलते कालका मिल से बद्दी की ओर जाने वाली सड़क पर करीब 45 मिनट तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। यह मार्ग आसपास के कई गांवों को आपस में जोड़ता है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से बद्दी और हिमाचल प्रदेश की ओर कामकाज के लिए जाते हैं। सड़क बंद होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई और कई लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

समाधान शिविर में भी दी थी शिकायत
हरमेश कुमार, सोमनाथ, धर्मपाल, प्रदीप कुमार, अजय कुमार, विमला देवी, रोशनी देवी, महिंदरो देवी, हाकमी देवी, लीला देवी और किरनां देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी निकासी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। तेज बारिश होते ही पानी घरों में घुस जाता है। इससे घरों में रखा सामान खराब होने के साथ परिवारों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पानी निकासी की समस्या को लेकर वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में भी शिकायत दी गई थी। इसके बावजूद शुक्रवार को हुई बारिश के बाद दोबारा घरों में पानी घुस गया। इससे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क पर पेवर ब्लॉक रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed