फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dilapidated signboards fail to indicate police station boundaries; department remains oblivious.

Panchkula News: जर्जर साइन बोर्ड से नहीं पता चलती थाना सीमा, विभाग बेखबर

Sat, 05 Sep 2026 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated signboards fail to indicate police station boundaries; department remains oblivious.
एनएच-7 पर टांगरी पुल के पास चंडीमंदिर और रायपुररानी थाना सीमा के बोर्ड बदहाल, पुलिस गश्त के बावजूद नहीं पड़ा ध्यान
विज्ञापन

बोर्ड पर कुछ भी पढ़ना मुश्किल, घटना होने पर लोगों को थाने की सीमा तय करने में होती है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। पंचकूला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर रिहौड़ गांव के पास टांगरी नदी पुल पर चंडीमंदिर और रायपुररानी थाना सीमा को दर्शाने वाले साइन बोर्ड जर्जर हालत में हैं। बोर्ड इतने खराब हो चुके हैं कि उन पर लिखी जानकारी पढ़ना मुश्किल है। इससे सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों और लोगों को यह पता नहीं चल पाता कि चंडीमंदिर थाना सीमा कहां से शुरू होती है और रायपुररानी थाना सीमा कहां खत्म होती है। हैरानी की बात यह है कि इस मार्ग पर स्थानीय पुलिस की 24 घंटे गश्त रहती है, इसके बावजूद किसी अधिकारी या कर्मचारी का ध्यान इन जर्जर बोर्डों पर नहीं गया।
टांगरी नदी पुल और आसपास के क्षेत्र में कोई घटना होने पर लोगों को यह तय करने में परेशानी होती है कि मामला किस थाने की सीमा में आता है। थाना सीमा दर्शाने वाले बोर्ड पर जानकारी स्पष्ट नहीं होने के कारण लोगों को संबंधित थाने तक पहुंचने में भी दिक्कत होती है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि थाना सीमा के साइन बोर्ड केवल सूचना देने के लिए नहीं, बल्कि आपात स्थिति में लोगों का मार्गदर्शन करने के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में इनका जर्जर हालत में पड़े रहना विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे गश्त, फिर भी बोर्ड पर नहीं पड़ी नजर

स्थानीय लोगों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण इस मार्ग पर पुलिस की नियमित गश्त रहती है। पुलिसकर्मी दिन-रात यहां से गुजरते हैं, लेकिन लंबे समय से खराब पड़े थाना सीमा के साइन बोर्ड की ओर किसी का ध्यान नहीं गया। लोगों ने संबंधित विभाग से दोनों बोर्डों को जल्द बदलने या दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि थाना सीमा को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed