फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बुड़ैल में आठ ऑटो रिक् शा के शीशे तोड़कर अज्ञात आरोपी फरर

बुड़ैल में आठ ऑटो रिक् शा के शीशे तोड़कर अज्ञात आरोपी फरर

Wed, 07 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
बुड़ैल में आठ ऑटो रिक्
शा के शीशे तोड़कर अज्ञात आरोपी फरर
बुड़ैल में आठ ऑटो के शीशे तोड़कर अज्ञात आरोपी फरार
विज्ञापन

अहम दस्तावेज व पैसे भी किए चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बुड़ैल में अज्ञात लोगों ने बीते सोमवार की देर रात रामलीला ग्राउंड, भोपाल सिंह स्टेडियम के समीप खड़े आठ ऑटो के शीशे तोड़ डाले। सुबह करीब साढ़े चार बजे वारदात का पता लगने पर बुड़ैल चौकी इंचार्ज सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर सभी ऑटो मालिकों से पूछताछ की।

पुलिस ने ऑटो की जांच की तो उनमें से कई से दस्तावेज और पैसे भी चोरी मिले। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद फुटेज की जांच की तो करीब तीन युवक ऑटो तोड़कर फरार होते नजर आए। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने आसपास के लोगों सहित अपने मुखबिरों से पूछताछ की। बुड़ैल चौकी इंचार्ज ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है। सूत्रों की मानें तो पुलिस आरोपियों तक पहुंच चुकी है और उनकी धरपकड़ के लिए पुलिसकर्मियों ने उनके ठिकानों पर छापामारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed