{"_id":"609811e98ebc3ef1ae1237da","slug":"below-the-poverty-line-home-isolate-kovid-patients-will-get-5-thousand-vij-panchkula-news-pkl4128529199","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: गरीबी रेखा से नीचे होम आइसोलेट कोरोना मरीजों को मिलेगी मदद, सरकार देगी पांच हजार रुपये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: गरीबी रेखा से नीचे होम आइसोलेट कोरोना मरीजों को मिलेगी मदद, सरकार देगी पांच हजार रुपये
Sun, 09 May 2021 10:16 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 10:16 PM IST
सार
प्रदेश के ऐसे कोविड मरीज जो गरीबी रेखा से नीचे हैं व आयुष्मान भारत योजना के तहत सुविधा प्राप्त नहीं कर रहे हैं, उनको राज्य सरकार द्वारा कोविड उपचार अधिकृत निजी अस्पतालों में इलाज के लिए प्रतिदिन प्रति मरीज सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हरियाणा सरकार गरीबी रेखा से नीचे के उन कोरोना संक्रमितों को पांच हजार रुपये की मदद देगी जो होम आइसोलेट हैं। यह एकमुश्त राशि चिकित्सा सहायता के रूप में दी जाएगी। यह राशि सीधे मरीजों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आर्थिक सहायता के लिए लाभार्थी कोविड मरीजों का परिवार पहचान पत्र होना जरूरी है। निजी अस्पतालों को ऐसे मरीजों की जानकारी https://gmdahrheal.in/ पर अपलोड करनी होगी। प्रदेश में कोविड संबंधी सहायता के लिए 8558893911 हेल्पलाईन नंबर भी जारी किया गया है। इसके अलावा गुरुग्राम व फरीदाबाद को छोड़कर कोविड की जानकारी के लिए 1075 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा सूबे के ऐसे कोविड मरीज जो गरीबी रेखा से नीचे हैं व आयुष्मान भारत योजना के तहत सुविधा प्राप्त नहीं कर रहे हैं, उनको राज्य सरकार द्वारा कोविड उपचार अधिकृत निजी अस्पतालों में इलाज के लिए प्रतिदिन प्रति मरीज सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया है। यह राशि मरीज के डिस्चार्ज होने के समय बिल से घटा दी जाएगी।
विज्ञापन
कोविड के इलाज के लिए राज्य सरकार द्वारा अधिकृत निजी अस्पतालों में राज्य के उपचाराधीन मरीजों के लिए प्रतिदिन प्रति मरीज एक हजार रुपये व अधिकतम 7000 रुपये की प्रोत्साहन राशि निर्धारित की है। यह राशि मरीज के डिस्चार्ज होने के बाद अस्पतालों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
महामारी के दौरान प्रदेश सरकार लोगों का जीवन सुरक्षित करने के लिए कार्य कर रही है। लोगों ने पहले भी कोरोना के फैलाव को रोकने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी, वे उसी प्रकार निरंतरता में इस बार भी अपना सहयोग दें। -अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री, हरियाणा