{"_id":"5cf18f9ebdec22070a1aab58","slug":"155933486010-panchkula-news199","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के राज्यपाल बोले- अपने कर्तव्यों को समझें युवा तभी बेहतर समाज की परिकल्पना संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के राज्यपाल बोले- अपने कर्तव्यों को समझें युवा तभी बेहतर समाज की परिकल्पना संभव
Sat, 01 Jun 2019 04:56 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत एक युवा राष्ट्र है। अगर हमारे युवा अपने कर्तव्य को समझें तो वे एक बेहतर व स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं। जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है। यह कोई व्यापार नहीं है, बल्कि मानव और राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य है। यह कहना है हिमाचल प्रदेश के गवर्नर आचार्य देवव्रत का।
विज्ञापन
शुक्रवार को वे बतौर मुख्य अतिथि सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज के दीक्षांत समारोह में पहुंचे। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य व संस्कार ही व्यक्ति को संपूर्ण बनाते हैं। व्यक्ति के चहुमुखी विकास व उसेेे संस्कारित करने में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। संस्कार बिना शिक्षा अधूरी है।
विज्ञापन
शिक्षित व्यक्ति दूसरे के दुख को अपने भीतर अनुभव करता है
गवर्नर आचार्य देवव्रत ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति वही है जो दूसरों के हृदय के स्पंदन और दूसरों के दुख को अपने भीतर अनुभव करता हो। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे सत्य व जनकल्याण का रास्ता कभी न छोड़ें और देश, समाज व परिवार की यश कीर्ति को आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में ही यदि बच्चों को सही लक्ष्य के लिए उचित मार्गदर्शन उपलब्ध हो जाए तो वे जीवन में सफलता को आसानी से हासिल कर लेते हैं। उन्होंने कहा विद्यार्थियों को जीवन में बड़ा लक्ष्य तय करके उसकी प्राप्ति के लिए मेहनत व लगन से निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। आचार्य देवव्रत ने कहा, शैक्षणिक पाठ्यक्रम के साथ साथ विद्यार्थियों को नैतिक मूल्य पर आधारित शिक्षा भी प्रदान किया जाना समय की मांग है।
1200 विद्यार्थियों को बांटी डिग्रियां
दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि ने स्नातक, परास्नातक व डिप्लोमा कोर्स के करीब 1200 विद्यार्थियों को डिग्री बांटी। इस दौरान डीएवी कॉलेज के रिटायर्ड प्रिंसिपल केएस आर्य और डीएवी कॉलेज प्रबंध समिति के एचआर गंधार गेस्ट ऑफ ऑॅनर रहे। आचार्य देवव्रत ने कॉलेज में लाल चंद रिसर्च लाइब्रेरी का दौरा किया और रूसा प्रायोजित आरएफआईडी (रिफ्ड) प्रणाली का उद्धाटन किया।
इस दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. पवन कुमार शर्मा ने छात्रों के उत्साह की तारीफ की उनके सपनों को हासिल करने में शिक्षकों और अभिभावकों के प्रयासों की सराहना की। डॉ. शर्मा नेे विद्यार्थियों को अपने अच्छे कामों से समाज को समृद्ध बनाने के लिए कहा। उन्होंने शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कॉलेज के छात्रों की उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया।
कॉलेज में पहली एडवांस लाइब्रेरी का उद्घाटन
कॉलेज में लाल चंद रिसर्च लाइब्रेरी में रिफ्ड (रेडियो फ्रीक्वेंसी इडिफिकेशन) मशीन उपयोग की जा रही है। जिसमे बुक्स चोरी करने पर मशीन सिग्नल देती है। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के गवर्नर आचार्य देवव्रत ने इसका उद्घाटन किया। लाइब्रेरी में हजारों किताबें रखी गई हैं, जिसमें माइक्रो चिप लगायी गई है।
यह मशीन विद्यार्थियों को किताब इश्यू करने में काफी सहायक होगी साथ ही लाइब्रेरी में कौन सी किताब कहां है, अगर नहीं है तो किसे इश्यू की गई है। यह जानकारी भी विद्यार्थियों को आसानी से मिल सकेगी। साथ ही एक अन्य मशीन लगाई गई है, जिसे किताब वापस करने में इस्तेमाल किया जाएगा।