फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two sisters who came to take admission go missing under suspicious circumstances

Palwal News: दाखिला लेने आईं दो बहनें संदिग्ध परिस्थिति में लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Two sisters who came to take admission go missing under suspicious circumstances
मोबाइल फोन भी आ रहा बंद, पिता छोड़कर गए थे कॉलेज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। घर से कॉलेज दाखिला लेने आईं दो सगी बहनें संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गईं। पिता उन्हें कॉलेज में छोड़कर गांव लौट गए थे। इसके बाद छात्रा घर नहीं लौटीं। कैंप थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो दिन बाद भी पुलिस छात्राओं का सुराग नहीं लगा पाई है।

जांच अधिकारी विकास के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि बीती 27 जून को दोनों बेटियों को अलावलपुर रोड स्थित कॉलेज में दाखिला दिलाने के लिए आए थे। कोई काम पड़ने पर वह दोनों को कॉलेज में छोड़कर वापस गांव आ गए। वह शाम तक इंतजार करते रहे, परंतु दोनों बेटियां घर वापस नहीं लौटी। उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। अपने स्तर पर काफी तलाश करने का प्रयास किया, परंतु बेटियों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि छात्राओं की तलाश की जा रही है। कॉलेज के बाहर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही छात्राओं की तलाश कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed