फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Husband slashes wife's neck, consumes poison, and dies.

Palwal News: पत्नी की गर्दन पर चाकू से वार कर पति ने खाया जहर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Husband slashes wife's neck, consumes poison, and dies.
नूंह यासीन मेव डिग्री कालेज में भर हुआ पानी।
रावली में दोपहर की कहासुनी के बाद वारदात, पत्नी की गर्दन पर सात टांके
विज्ञापन

8 साल के घरेलू विवाद का अंत


संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। आठ साल से चले आ रहे पति-पत्नी के घरेलू विवाद का बुधवार को ऐसा अंत हुआ, जिसने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। गांव रावली में दोपहर करीब 12 बजे किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान 68 वर्षीय कमरू ने 62 वर्षीय पत्नी सकूरन की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले से लहूलुहान होकर महिला गिर पड़ी। इसके बाद कमरू ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल सकूरन का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अलग रह रहे थे पति-पत्नी
घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। उनकी सहायता से दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला को सात टांके लगाए गए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार कमरू और सकूरन के बीच पिछले करीब आठ वर्षों से घरेलू विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों अलग-अलग रहने लगे थे। बताया जाता है कि कमरू घर पर रहता तो सकूरन अपनी बेटियों के यहां चली जाती थी और जब कमरू बाहर चला जाता तो वह बेटों के पास रहने लगती थी। ग्रामीणों के अनुसार, कई बार दोनों के बीच सुलह कराने और परिवार को टूटने से बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन विवाद का स्थायी समाधान नहीं हो सका। दोनों को पांच बेटे और तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन


पेंशन को लेकर विवाद की बात सामने आई
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, सकूरन के बैंक खाते में करीब दो लाख रुपये जमा थे। बताया जा रहा है कि यह रकम उसकी बुढ़ापा पेंशन से जमा हुई बचत थी। आरोप है कि कमरू इस रकम को लेना चाहता था, जबकि विवाद के कारण सकूरन पैसे देने के लिए तैयार नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में छाया मातम
बुधवार को दोनों घर पर थे। दोनों के बीच हुई कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया और अचानक से पति ने पत्नी की गर्दन पर हमला कर दिया। घटना से परिवार में मातम छाया है। पुलिस ने कमरू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और हर दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed