{"_id":"6846f67efcc7bd61160b6a41","slug":"hathin-bus-stand-is-providing-more-facilities-to-anti-social-elements-than-passengers-palwal-news-c-24-1-gr11004-115223-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: हथीन का बस अड्डा यात्रियों से ज्यादा असामाजिक तत्वों को दे रहा सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: हथीन का बस अड्डा यात्रियों से ज्यादा असामाजिक तत्वों को दे रहा सुविधा
विज्ञापन
अंधेरे और झाड़ियों में गुम हुआ बस अड्डा, सुरक्षा के इंतजाम न होने के कारण लोगों में डर
झाड़ियों में मिले शव ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल, यात्रियों में दहशत का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। शहर का आधुनिक बस अड्डा परिसर की दुर्दशा ने अब जानलेवा रूप ले लिया है। अंधेरे और घनी झाड़ियों के बीच शनिवार देर रात एक प्रवासी श्रमिक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव झाड़ियों में पड़ा हुआ था। शहर का बस अड्डा इन दिनों बदहाली का शिकार है। परिसर में लाइट की व्यवस्था न होना और ऊंची-ऊंची झाड़ियों का उग जाना बड़ी समस्या है। जिस पर विभाग के किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं है।
शाम सात बजे के बाद ही पूरा परिसर अंधेरे में डूब जाता है। इस अंधेरे का फायदा उठाकर नशेड़ी, असामाजिक तत्व और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग यहां जमावड़ा लगाने लगते हैं। बस अड्डे की दीवारों से सटकर और झाड़ियों के बीच बैठकर ये लोग खुलेआम नशा करते हैं। इससे आम यात्रियों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को डर और असुरक्षा का सामना करना पड़ता है।
परिसर में झाड़ियां उग गई हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में है। ये झाड़ियां लंबे समय से कटी नहीं गई हैं और अब इतनी घनी हो चुकी हैं कि इनके भीतर कोई भी आसानी से छिप सकता है। हालांकि परिवहन विभाग ने एक चौकीदार की तैनाती कर रखी है, लेकिन उसकी उपस्थिति न के बराबर महसूस होती है। न ही वह असामाजिक तत्वों को रोकने में सक्षम है और न ही पूरी सुरक्षा व्यवस्था को संभालने में।
विज्ञापन
परिवहन विभाग से मांग की है कि बस अड्डा परिसर में शीघ्र ही समुचित प्रकाश व्यवस्था की जाए, झाड़ियों की सफाई करवाई जाए और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। -हरकेश शर्मा, महामंत्री, भाजपा हथीन मंडल
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अधिकारियों से आदेश लेकर जल्द ही बस अड्डा परिसर में लाइट लगवाने और झाड़ियों की कटाई का कार्य शुरू किया जाएगा। साथ ही सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधा युक्त माहौल मिल सके। -राजेंद्र सिंह, डीआई, परिवहन विभाग
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
शाम होते ही बस अड्डे में अंधेरा और असामाजिक लोगों की भीड़ देखकर डर लगता है, जरूरी होने पर भी बस पकड़ने से डरती हूं। -गीता रानी
बस अड्डे की हालत देखकर लगता नहीं कि यह कोई सरकारी व्यवस्था है, न सुरक्षा है, न सफाई, न रोशनी।- कांति देवी