फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Demonstration in mini secretariat on arrest of cow protectors

Palwal News: गोरक्षकों की गिरफ्तारी पर लघु सचिवालय में प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Demonstration in mini secretariat on arrest of cow protectors
गोतस्करी के संदेह में युसूफ की हत्या मामले में एक और गिरफ्तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
होडल/पलवल। गोकशी के संदेह में हुई युसूफ की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को तीन गोरक्षकों को हिरासत में लेने पर शुक्रवार को गोरक्षक दल ने लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने इनमें से एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रदर्शन की सूचना पर डीएसपी क्राइम मनोज वर्मा मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर शांत कराया
शुक्रवार को लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करने वालों लोगों का आरोप था कि पुलिस ने तीन गोरक्षकों को बिना किसी कानूनी सूचना के हिरासत में ले लिया, जो असंवैधानिक है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं, मौके पर पहुंचे डीएसपी ने आश्वासन दिया कि किसी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होगा और मामले की जांच पूरी पारदर्शिता से की जाएगी। गोतस्करी के संदेह में युसूफ की हत्या करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने एक और आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे 19 जून को दबोचा और चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर जगमिंदर सिंह के अनुसार, मृतक युसूफ भूड़पुर गांव का निवासी था और हसनपुर से तीन गोवंश लेकर लौट रहा था। रास्ते में मित्रोल गांव के पास कुछ लोगों ने गाड़ी रोक ली और गोकशी के शक में युसूफ व चालक रवि को पीट दिया। युसूफ की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और पूछताछ के दौरान अन्य नामों का खुलासा भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed