फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Displaced driver of 640 pieces of sugar, leaving empty truck up

चीनी के 640 कट्टे गायब कर खाली ट्रक को खड़ा कर फरार हुआ चालक

Thu, 13 Apr 2017 04:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Apr 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
Displaced driver of 640 pieces of sugar, leaving empty truck up
चीनी मिल निरीक्षण खामियां मिलने पर सीसीओ निलंबित - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा

उत्तरप्रदेश के जिला बिजनौर के अंतर्गत अब्जलपुर से ट्रक में चीनी के 640 कट्टो को लेकर नारनौल के लिए चला चालक रास्ते में चीनी के कट्टो को गायब करके खाली ट्रक को चांदहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत निजी ढाबे पर खड़ा करके फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस ने ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर  चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर खाली ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जांच अधिकारी विरेंद्र के अनुसार उत्तरप्रदेश के जिला बिजनौर के गांव चांदपुर निवासी अमीत कुमार ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि वह ट्रांस्पोर्टर है। उसके ट्रक पर उत्तराखंड के रामनगर निवासी पूरन बतौर चालक है।
विज्ञापन


पूरन अब्जलपुर से ट्रक में चीनी के 640 कट्टे (320 क्विटंल) चीनी को लेकर नारनौल के लिए चला था, जो तय समय के अनुसार नारनौल नही पहुंचा। पीड़ित ने चालक अमित का इंतजार करके उसे फोन मिलाया तो उसका फोन भी बंद मिला। पीड़ित ट्रक व चालक की तलाश करता हुआ आया तो ट्रक गांव सिहोल स्थित चौधरी ढाबे पर खाली अवस्था में खड़ा मिला। ट्रक में से चीनी के सभी कट्टे गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने चालक को खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नही मिला। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित कि शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed