{"_id":"57c416144f1c1b8a602cb1a0","slug":"devar-killed-bhabhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर ने बेसबॉल के बल्ले से पीट-पीट कर भाभी की ली जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवर ने बेसबॉल के बल्ले से पीट-पीट कर भाभी की ली जान
palwal
Updated Mon, 29 Aug 2016 04:38 PM IST
विज्ञापन
खंड के गांव अंधरौला में एक 37 वषीर्या महिला की बेसबॉल के बल्ले से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतका के देवर व अन्य लोगों पर लगा है। पुलिस ने मृतका के पुत्र आदिल के बयान पर देवर असरूद्दीन व अन्य लोगों के खिलाफ हत्या करने तथा षड्यंत्र रचने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गांव अंधरौला के खुर्शीद की पत्नी फरमीना की हत्या गत दिवस बेसबॉल के बल्ले से पीट-पीटकर कर दी गई। हत्या करके उसे आत्महत्या का भी रूप देने का भी प्रयास किया गया परंतु पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। हथीन थाना एसएचओ दीपचंद व डीएसपी बलवीर सिंह मौके पर पहुंच गए तथा शव को कब्जे में ले लिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक फरमीना अपने देवर असरूद्दीन के साथ ही रहती थी। असरूद्दीन का अपनी पत्नी से पहले ही तलाक हो चुका है जबकि मृतका फरमीना का पति एक अन्य महिला के साथ नगर के जयंती मोड़ पर रहता है। मृतका के चार पुत्र एवं एक पुत्री है। एसएचओ दीपचंद ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस हत्याकांड के कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन