फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Change in weather, fog in the morning

Palwal News: मौसम में परिवर्तन, सुबह के समय छा रही धुंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
Change in weather, fog in the morning
हथीन। बदलते मौसम ,दिवाली पर बढ़ी आतिशबाजी एवं वाहनों की ज्यादा आवाजाही से प्रदूषण बढ़ना शुरू हो गया है। मौसम बदलने और प्रदूषण के कारण सुबह व शाम को मौसम धुंधला होने लगा है। इसके साथ ही धूल उड़ने से भी दिक्कत आ रही है। बुधवार शाम को एक्यूआई 217 रिकॉर्ड किया गया। दिवाली के दौरान चले पटाखों के कारण एक्यूआई लगातार बढ़ने से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने भी बदलते मौसम को देखते हुए युवाओं और बुजुर्गों को सजग रहने का आह्वान किया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज मेडिकल अफसर डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि दिवाली के दिनों में हवा में प्रदूषण बढ़ जाता है। जिन लोगों को अस्थमा के कारण सांस की दिक्कत है, उन लोगों को इन दिनों में खास ख्याल रखने की जरूरत है। वह मुंह पर मास्क बांधकर रखें या रूमाल भी बांध सकते हैं। अक्तूबर माह में मौसम में भी बदलाव हो रहा है। इस वजह से भी बीमारियां बढ़ने के आसार रहते हैं। दिवाली के दिनों में पटाखों का धुंआ सीधा फेफड़ों पर असर करता है, इसलिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों को भी ख्याल रखना चाहिए। बुजुर्गों को अभी कुछ दिन शाम की सैर करने से भी बचना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed