फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   BPL Colony still longing for paved roads even after 15 years

Palwal News: 15 वर्ष बाद भी पक्के रास्तों को तरस रही बीपीएल कॉलोनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
BPL Colony still longing for paved roads even after 15 years
तेड़ गांव की बीपीएल कॉलोनी में कच्चे रास्ते और जलभराव की स्थिति।
25 परिवारों के 100 लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। सरकारी योजना के तहत तेड़ गांव में करीब 15 वर्ष पहले बसाई गई बीपीएल कॉलोनी आज भी विकास की राह देख रही है। कॉलोनी में पक्के रास्ते नहीं बनने और पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में कच्चे रास्तों पर जलभराव होने से आवागमन मुश्किल हो जाता है।
ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2012 में कांग्रेस सरकार के दौरान इस कॉलोनी को बसाया गया था। वर्तमान में यहां करीब 25 परिवार रहते हैं, जिनकी आबादी 100 से अधिक है। कॉलोनी में पक्के रास्ते, पानी की निकासी और पीने के पानी जैसी सुविधाओं की कमी बताई जा रही है। बारिश के दौरान रास्तों पर पानी जमा होने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आने-जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

रफीक खान, नयूम, संतराम, तौफीक खान, साकिर खान, जेकम खान और मुबीन खान ने प्रशासन व संबंधित विभाग से कॉलोनी का निरीक्षण कराकर पक्के रास्ते, पानी की निकासी, बिजली और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

मामला संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त हुई है। जानकारी लेकर जांच कराई जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- अंकित यादव, पंचायत अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed