{"_id":"655ceb42295fce61a00e5edd","slug":"bikes-of-two-customers-who-came-for-shopping-in-the-market-were-stolen-palwal-news-c-24-1-snoi1004-3360-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बाजार में खरीदारी करने आए दो ग्राहकों की बाइक हुई चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बाजार में खरीदारी करने आए दो ग्राहकों की बाइक हुई चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में वाहन चोरी की वारदात निरंतर जारी है। अब चोरों ने बाजार में खरीदारी करने गए ग्राहकों की बाइक अलग-अलग स्थानों से चोरी कर ली है। शहर थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। शहर थाना पुलिस के अनुसार कस्बा मोहल्ला निवासी जितेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह बाजार में खरीदारी करने गया था। वह मीनार गेट के समीप डाकघर में अपनी बाइक को खड़ा करके बाजार में चला गया। एक घंटे बाद वापस लौटा को उसकी बाइक मौके पर नहीं थी। किसी ने उसकी बाइक को चोरी कर लिया। वहीं दूसरे मामले में गांव अमरपुर निवासी दर्शन सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह आगरा चौक के समीप स्थित एक शोरूम पर कपड़ों की खरीदारी कर रहा था। बाइक को उसने शोरूम के सामने खड़ा किया था। खरीदारी करके वापस लौटा तो उसकी बाइक मौके पर नहीं थी। उसने इधर-उधर तलाश की, परंतु बाइक नहीं मिली। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।