फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   AERO and Additional AERO appointed.

Palwal News: एईआरओ और अतिरिक्त एईआरओ नियुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
AERO and Additional AERO appointed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण को सफलतापूर्वक पूरा कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने पलवल जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों हथीन, होडल और पलवल के लिए सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) और अतिरिक्त एईआरओ नियुक्त किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार नियुक्त अधिकारी 28 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक अपने आवंटित मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर पुनरीक्षण कार्य का संचालन करेंगे। इस दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन, स्थानांतरण और अन्य दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, प्रधानाचार्यों, अभियंताओं और अन्य अधिकारियों को संबंधित बूथों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने सभी नियुक्त अधिकारियों को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पुनरीक्षण कार्य पूरा करने और पात्र मतदाताओं को अधिकतम सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed