{"_id":"67c89b1590d9fcba4603b176","slug":"youth-dies-due-to-collision-with-pickup-in-village-nimbi-narnol-news-c-203-1-sroh1010-115621-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गांव निंबी में पिकअप की टक्कर से युवक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गांव निंबी में पिकअप की टक्कर से युवक की माैत
Thu, 06 Mar 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव निंबी में पिकअप की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बुधवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
गांव निंबी निवासी जितेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे वह घर के बाहर रोड के नीचे खड़ा था। इस समय उसका बड़ा भाई 39 वर्षीय धर्मेंद्र कार्य करके पैदल ही अपने घर आ रहा था। जब वह घर के नजदीक सड़क पर पहुंचा तो पीछे से आ रही पिकअप गाड़ी ने भाई को टक्कर मार दी। चालक गाड़ी को गांव दुलोठ की तरफ भगाकर ले गया। वह भाग कर मौके पर गया तब देखा उसके भाई के सिर में चोट लगी हुई थी।
इसी के कारण उसके भाई धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। उसी समय उसके चचेरा भाई कुलदीप मौके पर पहुंच गया और 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र शादीशुदा था। दो छोटे लड़के हैं। वह मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। संवाद