फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Young archer Henika now has her sights set on national gold.

Mahendragarh-Narnaul News: नन्हीं तीरंदाज हेनिका की नजर अब नेशनल गोल्ड पर

Tue, 25 Aug 2026 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Young archer Henika now has her sights set on national gold.
फोटो 03 हेनिका यादव - फोटो : 1
नारनौल। नांगल चौधरी क्षेत्र की 10 वर्षीय हेनिका यादव पढ़ाई के साथ तीरंदाजी में भी अपनी अलग पहचान बना रही है। 16 जनवरी 2016 को एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मी हेनिका ने महज आठ साल की उम्र में तीर-कमान थामा था। अब उसकी नजर 2027 में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता पर है। इसके लिए वह नियमित अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन

हेनिका के पिता रेवाड़ी की एक निजी कंपनी में काम करते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। उसका छोटा भाई दूसरी कक्षा में पढ़ता है। हेनिका ने बताया कि स्कूल में कोच को बच्चों को तीरंदाजी सिखाते देखकर उसने अपने पिता को इसकी जानकारी दी। पिता ने उसे यह खेल सीखने के लिए प्रेरित किया और समझाया कि तीरंदाजी से खेल के साथ एकाग्रता भी बढ़ती है।
विज्ञापन

पिता की बात से प्रेरित होकर हेनिका ने कोच ईश्वर सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण शुरू किया। शुरुआत में उसे अभ्यास में थोड़ी बोरियत महसूस हुई, लेकिन उसने हार नहीं मानी। अब वह रोजाना नियमित अभ्यास करती है। स्कूल शुरू होने से पहले ग्राउंड में करीब एक घंटे प्रशिक्षण लेती है और स्कूल के बाद घर पर भी एक घंटे अभ्यास करती है। परीक्षा के दिनों में वह अभ्यास छोड़कर पढ़ाई पर ध्यान देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम समय में दो पदक
हेनिका ने वर्ष 2025 में नारनौल में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। इसके बाद पलवल में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उसने रजत पदक अपने नाम किया। उस समय वह पांचवीं कक्षा में पढ़ रही थी। हेनिका का सपना है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते और अपने पिता का सिर गर्व से ऊंचा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed