फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Women took out Kalash Yatra at the beginning of the story

Mahendragarh-Narnaul News: कथा के शुभारंभ पर महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Sat, 05 Apr 2025 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 05 Apr 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Women took out Kalash Yatra at the beginning of the story
फोटो संख्या:61- ठाकुर जी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ  पर कलश यात्रा निकालती  महिलाएं-
महेंद्रगढ़। मोहल्ला ढाणी ठाकुर जी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। शहर के मुख्य मार्गों से कलश यात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन

कलश यात्रा में 190 महिलाएं शामिल हुईं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की ओर से निशान यात्रा भी साथ में रखी गई। महिलाएं डीजे के सामने झूमती हुई शहर से ठाकुर जी मंदिर से रवाना होकर मोहल्ला नीमड़ी नीचे, भगवान परशुराम चौक, सब्जी मंडी, शंकर मार्केंट, बाला जी चौक, सिनेमा रोड, मसानी चौक होते हुए मंदिर प्रांगण में पहुंची।

कलश यात्रा के दौरान सात घोड़े, घोड़ा-बग्गी, बैंड-बाजा, डीजे शामिल हुए। कथा में यजमान मातादीन वैद्य रहे। मंदिर कमेटी के प्रधान विक्रम यादव व पार्षद अशोक सैनी ने बताया कि ठाकुरजी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। आगामी 11 अप्रैल तक वृंदावन से पधारे योगेश चंद शास्त्री द्वारा कथा का रसपान करवाया जाएगा। 12 अप्रैल को हवन के साथ कथा का समापन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर दो से छह बजे तक कथा सुनाई जाएगी। इस मौके पर सुरता गिरी महाराज, महावीर नंबरदार, मदन सैनी, सोहनलाल, सीताराम सैनी, पतराम यादव, हरिराम, संजय, लालाराम, सुनिता, अनीता, ममता, कमला, कविता, ललीता, कृष्णा जांगड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed