फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Woman wrapped her husband in prison and gave intoxicants

महिला ने जेल में बंद पति को कपड़ों में लपेटकर दिया नशीला पदार्थ

Thu, 16 Jun 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Woman wrapped her husband in prison and gave intoxicants
नारनौल। नसीबपुर स्थित जिला जेल में जेल के वार्डन को एक बंदी के कपड़ों में नशीला पदार्थ मिला। जेल उप अधीक्षक ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने जेल प्रशासन की शिकायत पर बंदी और उसकी पत्नी पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जेल प्रशासन की तरफ से शहर थाना में दी गई शिकायत में बताया कि बुुधवार सुबह करीब 11:30 बजे मांदी निवासी प्रीति नामक महिला जेल में बंद अपने पति रोहित से मुलाकात करने के लिए आई थी। मुलाकात के बाद महिला द्वारा दो पैंट व एक तौलियां उक्त बंदी को देने के लिए दिया गया। वार्डन देवेंद्र कुमार द्वारा कपड़ों की तलाशी के दौरान शक होने पर उप अधीक्षक को मौके पर बुलाया। उप अधीक्षक के सामने दोनों पैंटों की तलाशी ली गई। इस दौरान दोनों पैंटों के ऊपरी हिस्से में आठ-आठ पुड़िया सिल्वर पेपर में सिलाई कर छिपाई हुई मिली, जिनमें स्मैक जैसा नशीला पदार्थ था। इस सूचना शहर थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां जिला जेल उप अधीक्षक सरवर सिंह ने पुलिस को नशीले पदार्थ की कुल 16 पुड़िया दी। पुलिस नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर जेल उप अधीक्षक की शिकायत पर उक्त महिला व उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed