फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Western Disturbance active, temperature dropped by 2.9

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, तापमान में 2.9 की आई गिरावट

Thu, 16 Jun 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Western Disturbance active, temperature dropped by 2.9
नारनौल। पश्चिमी विक्षोभ ने अपना असर मैदानी राज्यों में दिखाना शुरू कर दिया है, जिससे बुधवार के मुकाबले तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं बुधवार के मुकाबले वीरवार को अधिकतम तापमान में 2.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वीरवार को दोपहर बाद मौसम प्रणाली का असर हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों पर महेंद्रगढ़, लुहारू, बहल, रेवाड़ी, पलवल, सोहना तावडू, फरीदाबाद और साथ ही एनसीआर दिल्ली आदि पर रहा। वहीं शाम से रात तक भी हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अनेक स्थानों पर प्री मानसून की गतिविधियां दर्ज की गई। आने वाले दिनों में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने वाले हैं, जिसकी वजह हरियाणा एनसीआर दिल्ली में प्री मानसून गतिविधियों का क्षेत्र और प्रभाव के साथ दायरा बढ़ने वाला है। संपूर्ण इलाके में बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएगी। वीरवार को हरियाणा के उत्तरी और दक्षिणी जिलों के हिस्सों में प्री मानसून गतिविधियों की वजह से प्रभावित स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। आज हरियाणा के मध्य वाले हिस्से में प्री मानसून गतिविधियां नदारद रही, जहां गर्मी अभी भी अपने तीखे तेवरों से आगाज किए हुए हैं। वीरवार को जिला महेंद्रगढ़ में दोपहर बाद बादलों ने डेरा जमा लिया और निजामपुर, नांगल चौधरी, सतनाली, महेंद्रगढ़, कनीना, अटेली में अनेक स्थानों पर हल्की बारिश और तेज गति से धुल भरी हवाएं चलने की गतिविधियां दर्ज की गई। जबकि नारनौल पर केवल बादलवाही रही। वीरवार को जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश 41.4 डिग्री सेल्सियस और डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान क्रमश: 31.5 डिग्री सेल्सियस और 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शुक्रवार से सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बारिश की गतिविधियों का नया दौर शुरू हो सकता है, क्योंकि एक नया मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसकी वजह से संपूर्ण इलाके में प्री मानसून गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। भारतीय मौसम विभाग ने इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed