फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   weather,very low weather in narnol

रैन बसेरों को लेकर नगर परिषद गंभीर नहीं

Thu, 19 Dec 2019 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
weather,very low weather in narnol
जिले में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, नारनौल का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके बाद भी नगर परिषद रैन बसेरों को लेकर गंभीर नहीं है। नप के दो रैन बसेरों में से एक ही सही तरीके से चल रहा है। दूसरा सभी इंतजामों के बावजूद केयर टेकर गंभीर नहीं है। इसके अलावा नप ने शहर के प्रमुख जगहों पर रैन बसेरे को लेकर बैनर नहीं लगवाया है। जिससे जरूरतमंदों को रैन बसेरों के बारे में जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

नगर परिषद शहर में दो जगहों पर रैन बसेरे का इंतजाम किया हुआ है ताकि जरूरतमंद को ठंड में खुले आसमान के नीचे रात न बितानी पड़े। बुधवार की रात नौ बजे अमर उजाला की टीम ने सरकारी अस्पताल और बस स्टैंड के पास स्थित रैन बसेरे का दौरा किया। अस्पताल के पास स्थित रैन बसेरे पर कोई नहीं मिला। हालांकि रैन बसेरे में अंदर लाइटें जल रही थी। ऐसे में नप के इंतजामों का जरूरतमंदों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। बस स्टैंड के पास रैन बसेरा खुला मिला। यहां अटेंडेंट मौजूद था और रैन बसेरे में बेड व बिस्तर समेत अन्य इंतजाम थे। करीब छह लोग रैन बसेरे में ठहरे हुए थे। अटेंडेंट ने बताया कि रोजाना दस से 15 लोग रात में ठहरते हैं। यहां ठहरने वाले लोगों के नाम, मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज किया जाता है। यहां पर सीसीटीवी कैमरे, आरओ, बेड और बिस्तर का इंतजाम है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद ने साल 2015 में 40 लाख रुपये की लागत से बस स्टैंड व नागरिक अस्पताल के बाहर रैन बसेरों का निर्माण कराया था। ताकि जरूरतमंदों रात में ठहरने की सुविधा मिल सके। दोनों जगहों पर पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था है। दोनों रैन बसेरों में 100 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैन बसेरे को लेकर नहीं लगे बैनर/होर्डिंग
नप ने दोनों जगहों पर सुविधाएं तो बेहतर उपल्ब्ध कराई है लेकिन जानकारी के अभाव में कई बार लोग इसका लाभ नहीं उठा पाते हैं। बस स्टैंड व अस्पताल के रैन बसेरे के बारे में जानकारी देने वाले बैनर व होर्डिंग शहर में कही भी नहीं लगे हैं। ऐसे में लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाती है। लोगों का कहना है कि नप गंभीर होता होता तो पहले ही बैनर लगा दिए जाते।

जरूरतमंद और बेसहारा लोगों के लिए बस स्टैंड व अस्पताल के पास रैन बसेरे चल रहे हैं। दोनों जगहों पर महिलाओं व पुरुषों के लिए रुकने की सुविधाएं उपलब्ध है। अस्पताल के रैन बसेरे के कर्मचारी की भाई से मारपीट होने के कारण वह बाहर गया हुआ है। वहां पर किसी दूसरे की ड्यूटी लगाई गई है। दोनों जगहों पर हमेशा कर्मचारी तैनात रहने के निर्देश हैं। जल्द ही शहर में रैन बसेरे के जानकारी देने वाले बैनर लगवा दिए जाएंगे।
- भारती सैनी, चेयरपर्सन, नप नारनौल।
शहर का पांच दिन का तापमान (डिग्री से.)
तिथि- अधिकतम- न्यूनतम
18 दिसंबर-19.0-2.5
17 दिसंबर-14.0-7.4
16 दिसंबर- 14.0- 6.2
15 दिसंबर 18.0- 7.2
14 दिसंबर 16.4- 5.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed