फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Vishwa Hindu Parishad Foundation Day celebrated in Mata Jamuvay Temple complex of Satnali

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली के माता जमुवाय मंदिर परिसर में मनाया विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस

Thu, 29 Aug 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 29 Aug 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Vishwa Hindu Parishad Foundation Day celebrated in Mata Jamuvay Temple complex of Satnali
सतनाली। माता जामुवाय मंदिर में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद का 60वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल सतनाली ने की। शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री संजय गुप्ता भिवानी द्वारा की गई।
विज्ञापन

प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल सतनाली, विभाग मंत्री संजय गुप्ता भिवानी, प्रवीण जिला सहमंत्री महेंद्रगढ़ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। विहिप के विभाग मंत्री संजय गुप्ता भिवानी ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन 29 अगस्त 1964 को स्वामी चिन्मयानंद के आश्रम संदीपनी साधनालय में हुई थी।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद का 60वां स्थापना दिवस पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है और सतनाली क्षेत्र के लोगों में भारी जोश देखने को मिला। सुनील प्रखंड मंत्री ने मंच संचालन किया। विहिप के विभाग मंत्री संजय गुप्ता ने स्थापना दिवस पर बोलते हुए बहुत ही भावपूर्ण और विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना काल से अभी तक के यात्रा का वर्णन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल सतनाली ने कहा कि आज आवश्यकता है हिंदू समाज को एकजुट होकर सभी साप्ताहिक सत्संग में भाग लें। इस दौरान युवा समाज सेवी फकीरचंद, डब्बू तंवर, बाली शर्मा, मनोज मिश्रा, प्रमोद सेठ बारड़ा, सुखबीर प्रधान , महाबीर पुजारी, सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। और सभी ने एक साथ जय घोष के साथ किया और सभी लोगों को बहुत बहुत धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed