फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   very low weather in narnol,temperature

न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी के बाद पारा पहुंचा 3.5 डिग्री सेल्सियस

Thu, 19 Dec 2019 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
very low weather in narnol,temperature
शहर व आसपास के क्षेत्रों में शीतलहर का कहर जारी है। मंगलवार की रात पारा 2.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। लेकिन बुधवार की रात एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ न्यूनतम तापमान 3.5 व अधिकतम 19.2 डिग्री रहा। दिन में धूप खिलने के बाद लोगों को राहत मिली। लेकिन, शाम पांच बजे सर्द हवाओं के चलने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

बारिश के बाद से पड़ रही कड़ाके की सर्दी पढ़ रही है। नए साल की आहट के साथ ही सर्दी ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। धुंध के साथ सर्द हवाओं ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले रखा है। लगभग 10 दिन से बढ़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया हैं। शीत लहर में छोटे बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही हैं। वहीं, दुकानदार भी सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे है। किसानों के अनुसार बरसात के बाद से हो रही इस ठंड से फसलों को काफी हद तक फायदा मिल रहा है। दूसरी ओर दोपहर में धूप निकलने पर लोगों ने पार्क में धूप का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed