{"_id":"5dfa719b8ebc3e87a8205b85","slug":"three-accused-arrest-rimand-narnol-news-rtk533034051","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुटों में हुई मारपीट मामले में तीन आरोपी रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गुटों में हुई मारपीट मामले में तीन आरोपी रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ा बाग के पास मंगलवार की शाम दो गुटों में विवाद मामले में पुलिस ने नौ नामजद समेत अन्य 10-12 युवकों पर मारपीट करने, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीन युवकों को देर रात गिरफ्तार कर लिया। तीनों को बुधवार को कोर्ट में पेेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।
बता दें कि मंगलवार की शाम साढ़े चार बजे रेलवे लाइन पार बड़ा बाग के पास दो गुटों में विवाद हो गया। इस दौरान मंगल की दूसरे गुट के लोगों ने लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद तीन बाइकें व एक निजी एंबुलेंस में तोड़फोड़ की थी। इसके बाद पीड़ित के भाई नप में सफाई कर्मी प्रदीप की शिकायत पर पुलिस ने देर रात पटीकरा निवासी बिट्टू उर्फ दिलावर, कमल उर्फ ढोलिया, अजय, चिंकू व सूते के अलावा जीतू, राहुल, जित्तू, लाल, राजू उर्फ काना समेत अन्य युवकों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था।
आरोप है कि सभी ने मिलकर मंगल के साथ मारपीट की और उसे पिस्टल से जान से मारने की कोशिश की। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने देर रात जतिन, राहुल व अजय को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। तीनों युवकों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मंगल के साथ पहले भी विवाद हो चुका है। मंगल ने उनके साथियों के साथ मारपीट की थी। इसी को लेकर मंगलवार को दोबारा विवाद हुआ था।