फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The ashes of the dead kept in the locker waiting to flow into the Ganges

गंगा में प्रवाहित होने का इंतजार करतीं लॉकर में रखी मृतकों की अस्थियां

Fri, 04 Jun 2021 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
The ashes of the dead kept in the locker waiting to flow into the Ganges
श्मशान घाट के लॉकर में रखी अस्थियां। - फोटो : Narnol
नारनौल। कोरोना निश्चित तौर पर खतरनाक जानलेवा बीमारी है। मगर क्या इतनी खतरनाक है कि मृतक का दाह संस्कार करने के बाद बनी राख को भी छूने से अपने भी भय खाएं। इतनी कि हजारों साल से चली आ रही परंपराओं को भी खत्म कर दिया हो। स्वर्ग आश्रम में रखी अस्थियों को देखकर तो यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग कोरोना के भय से अपनों की अस्थियों को हाथ लगाने से भी डर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में पांच श्मशान घाट हैं मगर केवल एक में ही अस्थियों को रखा गया है। पिछले कुछ दिनों से यहां पर दस से बारह मृतकों की अस्थियों को लॉकर में रखा गया है। लॉकर की चाबी परिजनों के पास है। मगर लेने कोई नहीं आया है। शमशान घाट के पंडित अशोक के अनुसार धार्मिक मान्यता है कि पितृ पक्ष में तर्पण, श्राद्ध और अस्थि विसर्जन से पूर्वजों को मोक्ष मिलता है। मगर इस समय सामाजिक मान्यताएं कोरोना के भय से बहुत छोटी हो गई हैं।
विज्ञापन

अग्रवाल वैश्य समाज करेगा अस्थि विसर्जन
अग्रवाल वैश्य समाज के विधानसभा अध्यक्ष संदीप नूनीवाला का कहना है कि वे श्मशान घाट में रखी अस्थियों का विसर्जन करेंगे। इसके लिए पांच जून से अभियान शुरू किया जाएगा। जिन मृतकों की अस्थियां रखी हुई हैं उनके परिजनों से संपर्क साधा जा रहा है। इसके बाद आगे की क्रियाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में चलाएंगे अभियान
(फोटो) अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाल ने बताया कि अस्थि विसर्जन के लिए दो कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। पहला पांच जून से व दूसरा पंद्रह से शरू होगा। इसमें प्रदेशभर से अस्थियां एकत्र कर हिंदू धर्म की के मान्यताओं के अनुसार गंगा नदी में विधि विधान से प्रवाहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed