{"_id":"65ca80fa5242b25ab20764d9","slug":"struggle-for-the-cut-will-continue-people-said-they-have-been-waiting-for-337-days-narnol-news-c-203-1-sroh1010-107375-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कट के लिए जारी रहेगा संघर्ष, लोग बोले 337 दिनों से कर रहे हैं इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कट के लिए जारी रहेगा संघर्ष, लोग बोले 337 दिनों से कर रहे हैं इंतजार
Tue, 13 Feb 2024 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
कनीना। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग-बाघोत के बीच कट की मांग को लेकर 40 गांवों की पंचायतें व ग्रामीण 337 दिनों से संघर्ष कर रहे हैं। अभी तक इसको लेकर महज घोषणाएं ही हुई हैं, लेकिन धरातल पर काम शुरू नहीं हो सका।
सोमवार को धरने की अध्यक्षता कर रहे राजू उर्फ राजेश कुमार बाघोत ने कहा कि जिले के इतिहास में इतना लंबा संघर्ष कभी नहीं हुआ है, लेकिन सरकार अभी भी इस मांग को पूरा नहीं कर रही है। जब तक यह मांग पूरी नहीं होगी धरना जारी रहेगा।
धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि यह लड़ाई केवल दो गांवों की नहीं बल्कि जिले की आधी आबादी की है। लोगों से मिल रहे सहयोग से हर दिन धरने पर मजबूती मिल रही है। सभी के सहयोग से यह लड़ाई कट निर्माण के साथ ही खत्म की जाएगी। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से इस प्रक्रिया में तेजी लाकर लोगों को राहत दी जाए। इस मौके पर पहलवान रणधीर सिंह नरेंद्र कुमार शास्त्री, डॉ लक्ष्मण सिंह, बाबूलाल, रामकिशन, पूर्व सरपंच हंस कुमार, वेद प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।