फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   sp, police, station, incharge, meating, order,

एसपी ने लगाई थाना प्रभारियों को फटकार

Fri, 13 Jan 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
पुलिस  अधीक्षक हामिद अख्तर ने शुक्रवार को स्थानीय लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में डीएसपी, जिले के सभी एसएचओ तथा चौकी प्रभारियों की बैठक ली।
विज्ञापन

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने थानों में पेंडिंग  मुकदमों का ब्यौरा मांगा व थानों में पेंडिंग केसों की बारीकी से समीक्षा  करते हुए सभी से मुकदमों के हालातों की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने  कहा कि चोरी जैसे मुकदमों की जांच में ओर तेजी लाएं, केस की फाइल को बंद करके न रखें। चोरी के मामलों में पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को कड़ी फटकर लगाते हुए कहा कि हर तरह से पूरे प्रयास करके आरोपी को गिरफ्तार करें और मुकदमों की तफ्तीश पूरी करके समय पर चालान बनाकर न्यायालय में देें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाने में आने वाले पीड़ित की दरखास्त को पेंडिंग ना रखें, अगर किसी कर्मचारी ने परिवाद अपने पास लम्बित रखी और पीड़ित उनके पास यह शिकायत लेकर आया की उसकी परिवाद पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो उस पुलिस कर्मचारी अधिकारी के खिलाफ भी विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने उपस्थित  थाना प्रभारियों को गश्त करने पर दिया जोर देते हुए कहा कि सर्दी के मौसम  में अपराधी अपराध करने की फिराक में रहते है धूंध व सर्दी का फायदा उठाकर आसानी से अपराध करके निकल जाते हैं। इसीलिए सभी एसएचओ अपने थाना क्षेत्र में  ज्यादा से ज्यादा गश्त लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed