फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ship, kidnap

नाइजीरिया में 12 दिन बाद दूसरे जहाज का अपहरण, 20 भारतीय थे सवार

Thu, 19 Dec 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
ship, kidnap
12 दिन में अफ्रिका के पश्चिमी तट के पास समुद्री लुटेरों ने 15 दिसंबर को एक और वाणिज्यिक जहार का अपहरण कर लिया है। इस जहाज में 20 भारतीय सवार थे। इन सभी भारतीयों को लुटेरों ने अगवा कर लिया है। इससे पहले तीन दिसंबर को नाइजीरिया के समुद्री लुटेरों ने 18 भारतीयों का अपहरण कर लिया था, जिनकी अभी तक कोई रिहाई नहीं हो सकी है। इस बीच ऐसी दूसरी घटने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय चिंतित है। भारतीय विदेश मंत्रालय लगातार नाइजीरिया सरकार के संपर्क में हैं। पहली वारदात में लुटेरों ने महेंद्रगढ़ के गांव डेरोली अहीर निवासी जय सिंह को भी अगवा किया हुआ है। 15 दिन बाद भी जय सिंह का कोई सुराग नहीं लग पाने को लेकर परिजन बेहत चिंतित हैं। परिजन उसके सकुशल लौटने के इंतजार में हैं।
विज्ञापन

बता दें कि समुद्री लुटेरों ने नाइजीरिया के पास मालवाहक समुद्री जहाज का अपहरण कर लिया था। जिसमें 19 लोगों में 18 भारतीय हैं। इन भारतीयों में एक युवक महेंद्रगढ़ के गांव डेरोली अहीर निवासी इंजीनियर जय सिंह भी शामिल है। जय सिंह पिछले दो साल से मुंबई की एंगलो ईस्टर्न शिप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बतौर मर्चेंट नेवी थर्ड ग्रेड इंजीनियर के पद तैनात था। जब मंगलवार 3 दिसंबर की रात को नाइजीरिया तट के पास पहुंचा तो समुद्री लुटेरों ने जहाज पर हमला कर उसका अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन

15 दिसंबर को दूसरा मालवाहक जहाज को अफ्रीका तट पर समुद्री लुटेरों ने अपहरण कर लिया है। उसमें 20 भारतीय सवार थे। दोनों के लिए भारत सरकार एवं नाइजीरिया सरकार मिलकर काम कर रही हैं। इसके अलावा कंपनी भी भारत सरकार एवं नाइजीरिया सरकार से डायरेक्ट संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विधिश त्यागी, एमटीआई, अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed