फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   SDM took action against those who

धनौंदा में पंचायती जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ एसडीएम ने की कार्रवाई

Fri, 04 Jun 2021 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
SDM took action against those who
धनौंदा में कब्जा कार्रवाई को रोक कर करवाई करते हुए एसडीएम दिनेश कुमार। - फोटो : Narnol
कनीना। गांव धनौंदा में शुक्रवार को एसडीएम दिनेश कुमार ने पंचायती जमीन पर अवैध रूप से निर्माणकार्य करने वालों पर कड़ा एक्शन लिया। एसडीएम ने ग्राम सचिव ओर बीडीपीओ को आदेश दिया कि जब तक नई ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो जाता है तब तक किसी भी गांव में लोगों द्वारा पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होने देना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि काफी गांवों से शिकायतें आ रही है कि कुछ लोग टीन शैड, खोखे, पक्के निर्माण कर पंचायती जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में कोताही बरतने वाले ग्राम सचिवों और बीडीपीओ के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि जब से ग्राम पंचायतों को भंग किया गया है पंचायतों का चार्ज ग्राम सचिवों और बीडीपीओ को सौंपा हुआ है। खंड के अनेक गांवों में लगातार अनेक सामाजिक संगठनों और प्रबुद्धजनों द्वारा ग्राम सचिवों और बीडीपीओ को पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतें की जा चुकी लेकिन ग्राम सचिव और बीडीपीओ इन शिकायतों पर कोई एक्शन नहीं ले रहे थे। गांव में चुनावी माहौल के चलते लोग ज्यादा विरोध भी नहीं कर पाते। गांव में कुछ लोग पंचायती जमीनों पर अवैध रूप से कब्जे कर रहे हैं। एसडीएम ने बीडीपीओ और ग्राम सचिवों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि पंचायती जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी कर्मचारी अधिकारी कार्य में लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed