फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Role Model Gram Panchayat, 24 hours drinking water supply : Mangturum

सिगड़ी बनेगी रोल मॉडल ग्राम पंचायत, 24 घंटे होगी पेयजल आपूर्ति : मंगतूराम

Tue, 28 Apr 2026 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 28 Apr 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Role Model Gram Panchayat, 24 hours drinking water supply : Mangturum
फोटो 9बैठक के दौरान ग्रामीणों के साथ पेयजल व्यवस्था पर चर्चा करते विभागीय अधिकारी।स्रोत:प्रवक
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले की ग्राम पंचायत सिगड़ी को 24 घंटे पेयजल आपूर्ति के लिए रोल मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। 1 मई से गांव में जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सलाहकार मंगतूराम सरसवा ने बताया कि जल जीवन मिशन 2.0 के तहत प्रदेश के प्रत्येक जिले से एक-एक ग्राम पंचायत का चयन 24 घंटे पेयजल आपूर्ति के लिए किया जा रहा है। इसमें महेंद्रगढ़ जिले से सिगड़ी ग्राम पंचायत का चयन किया गया है।
विज्ञापन


इस कड़ी में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन तथा ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्यों के साथ बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता सरपंच पूनम देवी ने की। मुख्य अतिथि जिला सलाहकार मंगथूराम सरसवा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्यों ने बताया कि गांव दो भागों में विभाजित है, जिसमें लगभग 60 प्रतिशत घरेलू नल कनेक्शन सही स्थिति में हैं और उनमें टोंटी व स्टैंड पोस्ट लगे हुए हैं, जबकि शेष 40 प्रतिशत कनेक्शनों में सुधार की आवश्यकता है। इसके लिए घर-घर सर्वे कर आवश्यक कार्य किए जाएंगे।



कनिष्ठ अभियंता दीपचंद ने बताया कि ढांचागत सुधार के लिए जल्द ही जलघर का निरीक्षण कर आवश्यक कार्य चिह्नित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सिगड़ी गांव में वर्ष 2017 में निर्मित जलघर लगभग 3 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें लगभग 26 लाख लीटर क्षमता का भूमिगत स्टोरेज टैंक तथा 1 लाख लीटर क्षमता की ओवरहेड टंकी उपलब्ध है।

वर्तमान में यह व्यवस्था प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 70 लीटर जल उपलब्ध कराने की क्षमता रखती है। इस अवसर पर बीआरसी मोहित कुमार, सरपंच पूनम देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पिंकी, सीमा, नलकूप चालक हेमलता, संतोष, यशपाल, संजय कुमार, सुरेंद्र सहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed