फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rising Waste and Pollution Pose a Serious Challenge to Human Life: Prof. Purna

बढ़ता कचरा और प्रदूषण मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती : प्रो. पूर्ण

Wed, 18 Mar 2026 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Rising Waste and Pollution Pose a Serious Challenge to Human Life: Prof. Purna
महेंद्रगढ़। राजकीय कॉलेज में ग्लोबल रीसाइक्लिंग डे 2026 पर ईको क्लब एवं एनवायरमेंट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी प्रो. डॉ. पूर्ण प्रभा ने कहा कि वर्तमान में बढ़ता कचरा और प्रदूषण मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रीसाइक्लिंग केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि एक आवश्यक जीवनशैली है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर कचरे का सही प्रबंधन और पुनर्चक्रण सुनिश्चित करे, तो हम पर्यावरणीय संकट को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
विज्ञापन

डॉ. अश्वनी यादव ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से रीसाइक्लिंग के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कचरे के विभिन्न प्रकार जैविक एवं अजैविक की जानकारी देते हुए उनके उचित निपटान के तरीकों को सरल भाषा में समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्लास्टिक, धातु, कागज एवं ई-वेस्ट जैसे अजैविक कचरे का पुनर्चक्रण करके न केवल पर्यावरण को बचाया जा सकता है, बल्कि संसाधनों का संरक्षण भी किया जा सकता है। कार्यकारी प्राचार्या डॉ. पविता यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed