फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Resolved to take the message of peace to every single person.

Mahendragarh-Narnaul News: शांति संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Fri, 01 May 2026 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Resolved to take the message of peace to every single person.
फोटो नंबर-17 गौतम बुद्ध की जयंती मनाते संस्था के सदस्य। संस्था
नारनौल।
विज्ञापन

सिटी मैरिज पैलेस में शुक्रवार को सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति ने गौतम बुद्ध की 2570वीं बुद्ध पूर्णिमा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई। इस दौरान सभी अतिथियों का स्वागत किया गया और खीर-प्रसाद का वितरण किया गया। लोगों ने संकल्प लिया कि वे बुद्ध के शांति संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंदन सिंह जालवान ने की जबकि आयोजन का संयोजन सतीश नाहर ने संभाला। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य वक्ता सुरेश जांगिड़ सहित अन्य अतिथियों ने भगवान बुद्ध और डॉ. बीआर आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। पूर्व तहसीलदार लाला राम नाहर, पूर्व प्राचार्य अमर सिंह निमहोरिया, एडवोकेट रघुबीर नाहर, पीएल चवन और मास्टर ताराचंद ने विचार व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed