{"_id":"64c4aefb4c6f6bd18300d438","slug":"rain-in-narnaul-balcony-of-old-haveli-fell-in-mohalla-chanduvada-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rain in Narnaul: तेज बारिश से पूरे शहर में जलभराव, चांदुवाड़ा में पुरानी हवेली का छज्जा गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rain in Narnaul: तेज बारिश से पूरे शहर में जलभराव, चांदुवाड़ा में पुरानी हवेली का छज्जा गिरा
Sat, 29 Jul 2023 11:48 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:48 AM IST
सार
बारिश में शहर के मोहल्ला जमालपुर, सैन चौक, पुरानी सराय, मोहल्ला रावका, पार्क गली, नगर परिषद के सामने, मोहिनी गली, पुरानी कचहरी के पास, रेवाड़ी रोड, टीबी अस्पताल के सामने, पुस्तक गली, सलामपुरा, संघीवाड़ा, अनाज मंडी, मुख्य बाजार आदि निचले इलाकों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
नारनौल में गिरा छज्जा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारनौल और आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार रात से तेज बरसात जारी है। तेज बरसात के कारण शहर में जलभराव हो गया। शहर के मुख्य मार्गों और कॉलोनी में पानी जमा हो गया। नारनौल के मोहल्ला चांदूवाड़ा के पास एक मुख्य रास्ते पर पुरानी हवेली का छज्जा गिर पड़ा। उस दौरान इसके आसपास कोई नहीं था जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
नारनौल नगर परिषद की लापरवाही का ही परिणाम है कि शहर की अनेक जर्जर खंडहर हवेलियों को चिन्हित और नोटिस करने के बाद भी उनको ढहाने की प्रक्रिया नहीं अपनाई जा रही है। कुछ हवेलियां तो भीड़भाड़ वाले मुख्य बाजारों में भी है लेकिन नगर परिषद के अधिकारी उनको ढहाने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो: बेटे की चाह में दरिंदा बना पिता, मासूम पर ढाए ऐसे जुल्म...जान ही देनी पड़ी
विज्ञापन
झमाझम बारिश ने एक बार फिर से नगर परिषद प्रशासन के शहर में पानी निकासी के दावों की पोल खोल दी है। इस बारिश में शहर के मोहल्ला जमालपुर, सैन चौक, पुरानी सराय, मोहल्ला रावका, पार्क गली, नगर परिषद के सामने, मोहिनी गली, पुरानी कचहरी के पास, रेवाड़ी रोड, टीबी अस्पताल के सामने, पुस्तक गली, सलामपुरा, संघीवाड़ा, अनाज मंडी, मुख्य बाजार आदि निचले इलाकों में जलभराव हो गया। इसके अलावा शहर के अंडरपास में भी पानी भर गया। जिस कारण लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी हुई।