फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man murdered girl child in Sri Chamkaur Sahib of Punjab

अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो: बेटे की चाह में दरिंदा बना पिता, मासूम पर ढाए ऐसे जुल्म...जान ही देनी पड़ी

Sat, 29 Jul 2023 10:25 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 29 Jul 2023 10:25 AM IST
सार

आरोपी सिकंदर सिंह की तीन बेटियां थीं। एक बेटी उसने किसी को गोद दे दी थी। बाकी दोनों बच्चियों पर उसका कहर जारी था। एक साल चार माह की एकम उसके सितम सह नहीं पाई और दम तोड़ गई। बच्ची की मौत के बाद आरोपी ने हर कदम पर झूठ बोला। पत्नी से कहा कि बच्ची सो रही है। वहीं अस्पताल की डॉक्टर से कहा कि वह बेड से गिर गई है।

विज्ञापन
Man murdered girl child in Sri Chamkaur Sahib of Punjab
मारी गई बच्ची एकम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब के श्री चमकौर साहिब के गांव भल्याण में एक व्यक्ति ने बेटे की चाह में अपनी एक साल चार माह की बेटी की जिंदगी ही छीन ली। मरने के बाद आरोपी ने बच्ची को बिस्तर पर लिटा दिया और पत्नी से कहा कि वह सो रही है। इस दरिंदे की हरकतों के बारे में जानकर एक बारगी तो पुलिस भी सन्न रह गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कुदरत का करिश्मा: 35 साल पहले बिछड़े मां-बेटे को बाढ़ ने मिलाया, आपको भावुक कर देगी पूरी कहानी
विज्ञापन


सीमा की चार साल पहले भल्याण वासी सिकंदर सिंह से शादी हुई थी। पहली बार जब सीमा को बेटी हुई तो सिकंदर ने अपना फोन बंद कर लिया था। इसके बाद बच्ची के साथ आठ माह तक सीमा मायके परिवार के पास ही रही। इसके आरोपी उसे आकर ले गया। इसके बाद सीमा को दो जुड़वां बेटिया हुईं। इस पर सिकंदर ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। वह सीमा से मारपीट करता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जुड़वां बेटियों में से एक दे दी थी गोद
इसके बाद एक बच्ची किसी को गोद दे दी गई। लेकिन दूसरी बच्ची एकम सिकंदर के निशाने पर आ गई। वह उसे कई बार पीटता था। यही नहीं कई बार आरोपी बच्ची को ट्रंक में भी बंद कर देता था। गांव मीआंपुर के सरपंच गुरचरन सिंह चन्नी ने कहा कि सिकंदर सिंह घर में लड़का न होने के कारण सीमा और दोनों बेटियों से मारपीट करता था। पिटाई से तंग होकर सीमा अधिकतर अपने मायके परिवार में रहती थी। आरोप है कि शुक्रवार को भी सिकंदर ने अपनी बच्ची एकम के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।



पुलिस ने शुरू की तलाश
वारदात के बाद आरोपी बच्ची को खुद ही रोपड़ के सरकारी अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत बता दिया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची के पिता सिकंदर सिंह पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

डॉक्टर से कहा-बेड से गिरी है बच्ची
सरकारी अस्पताल की डॉक्टर लवलीन ने बताया कि बच्ची का पिता उसे लेकर इमरजेंसी में आया था, लेकिन बच्ची की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि बच्ची के शरीर पर पड़े पिटाई के निशान के बारे में जब पूछा गया तो उसके पिता ने कोई स्पष्ट जवाब न देते हुए कहा कि वह बेड से गिर गई है। उन्होंने बताया कि बच्ची के गले पर भी निशान थे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।  



मारने के बाद कहा-सो रही है
मृतक बच्ची एकम की मां सीमा ने बताया कि उसके पति ने सुबह बच्ची को पीटा और उसे बिस्तर पर लिटा दिया। सीमा के पूछने पर उसने कहा कि वह सो रही है, लेकिन जब सीमा ने दो घंटे बाद देखा तो बच्ची की सांस नहीं चल रही थी। तब सिकंदर सिंह बच्ची को सरकारी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच अधिकारी स्वाति धीमान ने बताया कि बच्ची के पिता सिकंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी बाकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed