फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Publicity will stop from 6 pm today, will be able to do public relations from door to door

आज श्ााम 6 बजे से थम जाएगा प्रचार, घर-घर कर सकेंगे जनसंपर्क

Thu, 16 Jun 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Publicity will stop from 6 pm today, will be able to do public relations from door to door
नारनौल। चुनावी शोरगुल शुक्रवार की शाम 6 बजे थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी लाउडस्पीकर से प्रचार नहीं कर पाएंगे और न कोई रैली निकाली जा सकेगी। इसके बाद प्रत्याशी शांतिपूर्वक आम लोगों से जनसंपर्क कर सकेंगे। इस तरह 7 जून से चल रहा प्रचार सार्वजनिक प्रचार का सिलसिला थम जाएगा। राजनीतिक पार्टियां और उसके प्रत्याशी घर-घर जनसंपर्क कर सकेंगे।
विज्ञापन

शहर में भाजपा की ओर से संगीता यादव, आम आदमी पार्टी से सोनू सैनी, इनेलो सुनीता सैनी, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कमलेश सैनी, ममता शर्मा, सीमा यादव, सावित्री देवी, मायाबाई चुनावी मैदान में हैं। चुनाव के मात्र तीन दिन शेष रह गए हैं। इस समय प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है। प्रत्याशियों की ओर से रोड शो, पैदल मार्च, सोशल मीडिया, नुक्कड़ सभाओं, डोर-टू-डोर जाकर जमकर प्रचार कर रहे हैं। विभिन्न पार्टी के बड़े-बड़े नेता चुनाव प्रचार में उतर रहे हैं। प्रत्याशी शहर के विकास के दावे कर रहे हैं। साथ ही स्वच्छ पानी, रोड, बेहतर सीवर व्यवस्था, सफाई, स्ट्रीट लाइटें आदि के लिए आश्वास्त कर रहे हैं। इसी प्रकार शहर के 31 वार्डों में 134 प्रत्याशी प्रचार में जुटे हुए हैं, लेकिन शुक्रवार को शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा।
विज्ञापन

11 संवेदनशील 11 तथा अतिसंवेदनशील आठ मतदान केंद्र बनाए
निर्वाचन अधिकारी नगर परिषद नारनौल एवं उपमंडल अधिकारी (ना.) नारनौल मनोज कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर 13 के लिए राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडी में अतिसंवेदनशील 2 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसी प्रकार वार्ड नंबर 17 के लिए 2 व 18 के लिए 1 केंद्र जीएमएसएसएसएस स्कूल नारनौल में बनाया गया है। वार्ड नंबर 21 के लिए एएसडी प्राइमरी स्कूल नारनौल में 2 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वार्ड नंबर 25 के लिए एएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुल बाजार नारनौल में 4 अति संवेदनशील मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 6 के लिए जीपीएस ढाणी सैनियान स्कूल नूनी अवल में 2 संवेदनशील मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वार्ड नंबर 7 के लिए राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मीरपुर में 2 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वार्ड नंबर 8 के लिए जीएमएसपीएस पटीकरा में 2 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसी प्रकार वार्ड नंबर 9 के लिए राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटीकरा में संवेदनशील दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
31 वार्ड में 72453 लोग करेंगे मताधिकार का प्रयोग
उपमंडल अधिकारी (ना.) नारनौल ने बताया कि शहर में इस बार 31 वार्ड के चुनाव होंगे। इस बार शहर के समीप लगते 9 गांवों को नगर परिषद में मिला गया है, जिससे वार्डों की संख्या 25 से बढ़कर 31 हो गई है। वार्ड बढ़ने से वोटों की संख्या 72453 हो गई है। इनमें 38253 पुरुष तथा 34199 महिलाएं हैं तथा एक वोट अन्य का है। 19 जून को मतदान होगा। इस बार मतदान का समय एक घंटे के लिए बढ़ाया गया है। मतदान पांच की बजाय छह बजे तक होगा। मतगणना 22 जून को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed