फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Preparations for Chief Minister Saini's welcome and the statue unveiling

Mahendragarh-Narnaul News: मुख्यमंत्री सैनी के स्वागत और प्रतिमा अनावरण की तैयारी

Sun, 06 Sep 2026 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Chief Minister Saini's welcome and the statue unveiling
फोटो संख्या:79- 17 सितंबर को मुख्यमंत्री के आगमन पर सैनी सभा में बैठक करते समाज के लोग--संवाद
महेंद्रगढ़। सैनी हाई स्कूल में रविवार को सैनी क्षत्रिय सभा महेंद्रगढ़ ने आम सभा की। इसका मुख्य उद्देश्य 17 सितंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राज्यस्तरीय स्वागत की तैयारी था। साथ ही महाराजा शूर सैनी चौक पर उनकी प्रतिमा अनावरण समारोह की समीक्षा भी की गई। समाज के प्रबुद्ध लोगों और पदाधिकारियों ने समारोह को सफल बनाने के सुझाव दिए। विधायक कंवर सिंह यादव ने 17 सितंबर की रैली में सैनी समाज की अधिक उपस्थिति का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे कार्यक्रम यादगार बनेगा। विधायक और पदाधिकारियों के आह्वान पर सभी उपस्थित लोगों ने एकजुटता दिखाई। इस अवसर पर सुंदर लाल सैनी, गोविंदराम सैनी, थावर सिंह, लक्ष्मीनारायण, अखीराम सैनी, अशोक सैनी, देवेंद्र सैनी, सीमा सैनी, विजय कुमार, महावीर प्रसाद, निहाल सिंह, जयदयाल सैनी और श्रीचंद मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed