फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   police chauki has 100 meters away lift to atm

पुलिस चौकी से 100 मीटर दूरी पर चोरों ने एटीएम उखाड़ा, नहीं था कैश

Sun, 22 Dec 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
police chauki has 100 meters away lift to atm
काठ मंडी में पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूरी पर लगे ऐक्सिस बैंक के एटीएम बूथ को शनिवार देर रात चोर उखाड़ ले गए। लेकिन पिछले कई दिनों से यह एटीएम बंद होने के कारण इसमें कैश नहीं था। ऐसे में एटीएम उखाड़ने के बाद भी चोरों को निराशा हाथ लगी। दुकानदारों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोपहर बाद एटीएम बूथ को राजस्थान के नीमराना क्षेत्र के गांव कायसा के खेतों से बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार काठमंडी स्थित ऐक्सिस बैंक की एटीएम बूथ लगा था। एटीएम खराब होने के कारण काफी दिनों से इसमें कैश नहीं डाला गया था। शनिवार देर रात चोरों ने एटीएम बूथ के शीशे तोड़कर एटीएम को उखाड़ ले गए। सुबह आसपास के दुकानदारों ने एटीएम उखाड़कर ले जाने की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने इसकी सूचना ऐक्सिस बैंक के मैनेजर को दे दी गई है। परंतु रविवार की छुट्टी होने के कारण सूचना देने के बाद भी शिकायत दर्ज करवाने के लिए बैंक मैनेजर देर शाम तक थाने नहीं पहुंचा था। शहर थाना प्रभारी ने बताया ऐक्सिस बैंक मैनेजर को एटीएम के सीसी टीवी कैमरे की फुटेज और इस संदर्भ में लिखित शिकायत मांगी गई है। मैनेजर के लिखित शिकायत देने तथा सीसीटीवी की फुटेज उपलब्ध करवाने के बाद इस संदर्भ में चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

एटीएम बूथ पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूरी पर
काठमंडी स्थित ऐक्सिस बैंक का एटीएम बूथ नागरिक अस्पताल स्थित पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूरी पर स्थित है। इससे जाहिर होता है कि चोरों के हौसले कितने बुलंद है। काठमंडी के दुकानदारों का कहना है कि रात को पुलिस की गश्त नहीं होने के कारण ठंड के समय में चोर ऐसी घटनाओं को आसानी से अंजाम दे रहे है। शहर में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए। इससे पहले भी चोरों ने एक बैंक के एटीएम मशीन को उखाड़ने का प्रयास किया था लेकिन नाकामयाब रहे। पुलिस चौकी के पास से चोरी की घटना होने पर व्यापारियों ने चिंता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed