फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   note, change, cashiar, sirial, number, note, click, photo

कैशियर पर लगाया नोटों की अदला-बदली का आरोप

Sat, 24 Dec 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Dec 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
शहर के पुल बाजार स्थित एक बैंक में रुपये जमा कराने आए एक उपभोक्ता से कैशियर द्वारा नोटों की अदला-बदली करने का मामला सामने आया है। मोहल्ला मियां की सराय निवासी संदीप सैनी के बताया कि शुक्रवार सुबह वह बैंक में 500-500 के पुराने नोट जमा करवाने के लिए आया था। जमा करवाने के लिए जैसे ही रुपये कैशियर को दिए तो उसने बड़ी चालाकी से उन नोटों में दो नोट बदल दिए और उसे दो 500 के नोट नकली होने की बात कही।
विज्ञापन

संदीप ने कैशियर को कहा कि ये दोनों नकली नोट उसके नहीं है, क्योंकि उसके पास उन सभी नोटों के सीरियल नंबर है। जिन्हें उसने जमा करवाया है। इस तरह दोनों के बीच बात बढ़ने लगी तो संदीप ने कैशियर व अन्य बैंक कर्मचारियों से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाने की बात कही, परंतु कर्मचारियों ने उसे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

जमा कराने से पहले ली नोटों की फोटो
कैशियर की चालाकी उस वक्त पकड़ी गई जब संदीप ने उन सभी नोटों के सीरियल नंबर जोकि उसने राशि जमा करवाने से पहले ही नोटों के सीरियल नंबर फोटो मोबाइल से खींच ली थी, वहीं एक सादे कागज पर भी नोटों के सीरियल नंबर नोट कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालाकी से कैशियर ने बदल दिए नोट
कैशियर ने बड़ी चालाकी से नोट बदल दिए तथा उसमें अपने पास से नकली नोट मिला दिए, जबकि संदीप सैनी ने शंका के आधार पर पहले ही नोटों की फोटो खींच रखी थी। पकड़े जाने के भय से बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज दिखाने से बैंक कर्मचारियों ने मना कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसके पास 500-500 के 14,500 के पुराने नोट थे। जब नोट जमा करने के लिए कैशियर को दिए गए तो उसने उसमें से दो नोट निकालकर खुद के पास से इतने ही नकली नोट मिला दिए और कहने लगा कि इनमें से दो नोट नकली निकले हैं। उसने पहले ही मोबाइल से नोटों की फोटो खींच उनके नंबर भी नोट कर लिए थे। उन्होंने बताया कि कैशियर ने जो दो नकली नोट दिए, वह मेरे नहीं थे और उनका सीरियल नंबर भी मेरे नोटों में नहीं मिला। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद बैंक के अन्य कर्मचारियों एवं अधिकारियों का ध्यान हमारी ओर हो गया तथा मैंने उनसे सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की। उन्होंने बताया कि उस वक्त सीट पर बैंक मैनेजर नहीं थे, लेकिन अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज दिखाने से साफ इंकार कर दिया।

संबंधित बैंक के मैनेजर ने बताया कि वह शुक्रवार को रिजनल मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए चंडीगढ़ गया हुआ था। मुझे इस प्रकरण के बारे में कुछ नहीं पता। इस बारे में ठीक प्रकार से सोमवार को ही जवाब दे पाउंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed