फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Water chestnuts selling at 50 per kg in Mahendragarh; demand expected to rise due to the festive season.

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में 50 रुपये किलो बिक रहा सिंघाड़ा, त्योहारों के चलते मांग बढ़ने की उम्मीद

Thu, 08 Oct 2026 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Water chestnuts selling at 50 per kg in Mahendragarh; demand expected to rise due to the festive season.
फोटो संंख्या:54- सब्जी मंडी में  रेहड़ी में रखे ​सिंधाड़े--संवाद - फोटो : Archive

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। त्योहारों और बदलते मौसम के साथ महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में मौसमी फलों और सब्जियों की आवक बढ़ने लगी है। इसी के साथ सिंघाड़ा भी मंडी में पहुंचना शुरू हो गया है। मांग बढ़ने के कारण दुकानदारों ने इसका पर्याप्त स्टॉक रखना शुरू कर दिया है।
फिलहाल मंडी में रोजाना करीब 10 क्विंटल सिंघाड़े की आवक हो रही है, जबकि बाजार में करीब 7 क्विंटल प्रतिदिन खपत हो रही है। सिंघाड़ा करीब 50 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है।
विज्ञापन

दुकानदार रोशनलाल और पवन सैनी ने बताया कि मंडी में सिंघाड़े की आपूर्ति मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश से हो रही है। वहां से नियमित रूप से खेप पहुंचने के कारण बाजार में सिंघाड़े की उपलब्धता बनी हुई है। ग्राहकों को भी आसानी से सिंघाड़ा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार सिंघाड़े की मांग सबसे ज्यादा व्रत रखने वाले लोगों में है। इसके अलावा सामान्य ग्राहक भी फलाहार और घरेलू उपयोग के लिए इसकी खरीदारी कर रहे हैं। त्योहारों के नजदीक आने के साथ इसकी मांग और बढ़ने की उम्मीद है।
कारोबारियों ने बताया कि सिंघाड़े की आवक अभी शुरुआती दौर में है। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश से आपूर्ति बढ़ने की संभावना है। इससे बाजार में उपलब्धता और बढ़ सकती है। हालांकि मांग और आवक के बीच अंतर के कारण कीमत में बदलाव भी संभव है। गुणवत्ता और आकार के अनुसार अलग-अलग दुकानों पर भाव में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।

व्यापारियों को उम्मीद है कि त्योहारों के दौरान बिक्री बढ़ने से उन्हें अच्छा कारोबार मिलेगा। रोजाना करीब 7 क्विंटल खपत होने से सिंघाड़ा इस मौसम में मंडी के कारोबार में महत्वपूर्ण स्थान बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed