फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A developed India will be built through service and resolve: Aarti Rao

सेवा और संकल्प से बनेगा विकसित भारत : आरती राव

Thu, 08 Oct 2026 02:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
A developed India will be built through service and resolve: Aarti Rao
फोटो नंबर-03सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में भाग लेती स्वास्थ्य मंत्री आरती राव व कार्यकर्ता। - फोटो : File Photo

विज्ञापन
नारनौल। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विकसित हरियाणा के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से विकसित भारत@2047 का सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया।
आरती राव बुधवार को नारनौल के पीजी कॉलेज में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा के जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के गायन से हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन बड़ी एलईडी स्क्रीन पर दिखाया गया। गुरुग्राम में हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भी सीधा प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

आरती राव ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा केवल यात्रा नहीं, बल्कि सेवा और संकल्प की भावना को आगे बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीबों के बैंक खाते खोलने, पक्के घर उपलब्ध कराने और जरूरतमंदों को मुफ्त राशन देने जैसे कार्य किए गए हैं। आयुष्मान भारत के माध्यम से गरीब परिवारों को इलाज की सुविधा और महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का प्रयास है कि पैसे की कमी के कारण कोई गरीब, बुजुर्ग, महिला या बच्चा इलाज से वंचित न रहे और स्वास्थ्य सुविधाएं गांव-गांव तक पहुंचें।

कार्यक्रम के अंत में आरती राव ने सेवा ज्योति प्रज्वलित की। इसके बाद रेस्ट हाउस से महावीर चौक तक पदयात्रा निकाली गई और वहां सेवा ज्योति स्थापित की गई
पूर्व मंत्री एवं विधायक ओम प्रकाश यादव ने लोगों से कर्तव्यों का निष्ठा और सेवा भाव से पालन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed