फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Father as Hanuman, son as Lakshman... a unique blend to be seen in Ramlila.

Mahendragarh-Narnaul News: पिता हनुमान, बेटा लक्ष्मण...रामलीला में दिखेगा अनोखा संगम

Thu, 08 Oct 2026 02:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Father as Hanuman, son as Lakshman... a unique blend to be seen in Ramlila.

विज्ञापन
वेदप्रकाश
महेंद्रगढ़। शहर की प्राचीन श्री हनुमान रामलीला कमेटी के मंचन में इस बार पिता-पुत्र की जोड़ी खास आकर्षण का केंद्र रहेगी। 47 वर्षीय कमल सैनी पिछले 15 वर्षों से हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। इस बार उनके 11 वर्षीय बेटे तनिष्क सैनी बाल लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे।
वहीं रेविन गौरा लगातार 10 वर्षों से भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं। कमेटी प्रधान राजेश सैनी ने बताया कि वर्ष 1970 से लगातार रामलीला का मंचन हो रहा है। शुरुआत में टेंट के पर्दे और दो तख्तों से मंचन शुरू हुआ था। अब करीब 70 कलाकार अलग-अलग भूमिकाएं निभा रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार रामलीला का मंचन 8 से 20 अक्तूबर तक होगा। शिव तलहटी का दृश्य आधुनिक तकनीक से तैयार किया जाएगा। पुतलों सहित मंचन की अधिकांश सामग्री स्थानीय कलाकार स्वयं तैयार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 1996 में बुधराम कॉलोनी, 2000 में सैनीपुरा और 2011 से रेलवे स्टेशन प्रांगण में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। कमेटी की शुरुआत 50 सदस्यों से हुई थी, जो अब 120 तक पहुंच गई है। हर वर्ष करीब 1200 से 1300 दर्शक रामलीला देखने पहुंचते हैं।

हनुमान के किरदार के लिए विशेष नियमों का पालन करते हैं कमल
कमल सैनी ने बताया कि हनुमान का किरदार निभाने के दौरान वे ब्रह्मचर्य का पालन करते हैं और घर में फर्श पर सोते हैं। हर मंगलवार और शनिवार हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। होशियार सिंह सैनी पिछले 26 वर्षों से रावण का अभिनय कर रहे हैं। वे बाणासुर और दशरथ की भूमिका भी निभाते हैं। उन्होंने फिल्म कौन कितने पानी में में भी रावण का किरदार निभाया है। रामलीला का शुभारंभ वीरवार को भाजपा नेता अमित भारद्वाज पाली करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed