फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   need, imt, develepment, mahendragarh district

आईएमटी को अप्रूवल का इंतजार

Wed, 06 Apr 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 06 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खुडाना में आईएमटी की घोषणा के बाद लोगों में विकास की उम्मीद जगी थी लेकिन हकीकत ये है कि दो साल में भी आईएमटी को अप्रूवल नहीं मिल पाई। आईएमटी केवल घोषणा बनकर ही रह गई। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई जबकि क्षेत्र में ऐसा कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं है जहां पर यहां दो हजार बेरोजगार एक साथ काम कर सकें। जिला प्रशासन से लेकर चंडीगढ़ तक के अधिकारियों ने आईएमटी के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की है
विज्ञापन

 
बता दें कि  27 जुलाई 2014 को तत्कालीन सीपीएस और महेंद्रगढ़ के विधायक राव दान सिंह द्वारा आयोजित संकल्प रैली में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने खुडाना गांव के आईएमटी खोलने की घोषणा की थी। यह रैली प्रदेश के  विधानसभा चुनाव से दो महीने पहले आयोजित की गई थी। इस रैली में लोगों से वोट बटोरने के चक्कर में चुनावी घोषणाएं की गई। एक भी घोषणा पूरी नहीं हो पाई। इसमें से आईएमटी भी एक है।
विज्ञापन


खुडानावासियों को लगा झटका
राजेश, गोविंद, विक्की, रमेश, सोमपाल आदि ने बताया कि आईएमटी की घोषणा होने पर लोगों में एक खुशी की लहर दौड़ी थी लेकिन अप्रूवल नहीं होने पर लोगों में मायूसी हाथ लगी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अगर आईएमटी स्थापित हो जाती तो क्षेत्र की सूरत बदल जाती। हजारों बेरोजगार लोगों को रोजगार उपलब्ध हो जाता और नौजवानों को नौकरी भी मिल जाती। उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने उम्मीद छोड़ी नहीं है। अब भाजपा सरकार पर उनकी उम्मीदें टिकी हुई हैं। उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल को सीएम मनोहर लाल खट्टर महेंद्रगढ़ प्रस्तावित रैली में फिर इसकी सौगात दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी अधिकारी के पास नहीं है जवाब
आईएमटी के बारे में जिले के किसी भी अधिकारी के पास जवाब नहीं है। न तो जिला उपायुक्त के पास न ही एडीसी के पास इसका जवाब मिला। इसके अलावा एचएसआईडीसी बावल से भी आईएमटी के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई। लेकिन इसके बाद चंडीगढ़ के उच्च अधिकारियों और जिले के संबंधित सूत्रों से पता चला कि आईएमटी की अप्रूवल नहीं हो पाई है। अगर आईएमटी की अप्रवूल होती तो अभी तक जमीन से संबंधित कार्रवाई शुरू हो जाती। विभाग के पास सीएम घोषणा की कोई फाइल पेंडिंग नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed