Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   How will the one-month vaccination drive for animals be conducted?

Mahendragarh-Narnaul News: दवा नहीं पहुंची, स्टाफ भी कम...कैसे चलेगा पशुओं का एक माह का टीकाकरण अभियान?

Fri, 20 Nov 2026 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
How will the one-month vaccination drive for animals be conducted?
नारनौल। पशुओं को मुंहपका, खुरपका और गलघोंटू जैसी गंभीर और संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए 20 तारीख से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान पर संकट के बादल हैं। जिले के पशुपालन विभाग में स्टाफ की भारी कमी है और अभियान शुरू होने तक दवा की खेप भी नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

जिले के 17 पशु अस्पतालों में वीएलडीए के पद खाली हैं। इसके अलावा दो वेटरनरी सर्जन और 12 सफाई कर्मचारियों के पद भी रिक्त हैं। पशुओं को टीके लगाने की मुख्य जिम्मेदारी वीएलडीए और वेटरनरी सर्जन की ही होती है।
विज्ञापन

खाली पदों वाले अस्पतालों का काम चलाने के लिए नजदीकी अस्पतालों के वीएलडीए को अतिरिक्त चार्ज दिया जाता है। इससे मौजूदा कर्मचारियों पर दोहरी ड्यूटी का बोझ बढ़ गया है। अभियान के दौरान उन पर काम का दबाव और बढ़ेगा, जिससे वे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान होंगे। दवा की खेप पहुंचते ही पशुओं को खुरपका, मुंहपका और गलघोंटू जैसी बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण शुरू किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के उप निदेशक ने भी स्थिति की गंभीरता मानी है। उनका कहना है कि कर्मचारियों की कमी से विभाग को अक्सर दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं और टीकाकरण अभियान के दौरान यह परेशानी सबसे ज्यादा बढ़ जाती है। संसाधनों और स्टाफ की कमी में अभियान को सुचारू रूप से चलाना बड़ी चुनौती है।

कहां-कहां पद खाली
-वीएलडीए: भोजावास, सुंदरह, पाथेडा, छितरौली, कनीना, सिहोर, अटेली, डोहर खुर्द, सेका, छापड़ा बीबीपुर, राय मलिकपुर, डालनवास, मंडोला, बवानिया, सतनाली
-सफाई कर्मचारी: नीरपुर, पटीकरा, निजामपुर, हुड़िना, भोजावास, सिहोर, डोहर खुर्द, छापड़ा बीबीपुर, राय मलिकपुर, डालनवास, मंडोला, बवानिया
-वेटरनरी सर्जन: खेड़ी, मंडोला
वर्जन
कर्मचारियों की कमी के बारे में मुख्यालय को अवगत कराया जा चुका है। करीब एक साल पहले कुछ वीएलडीए जिले को दिए गए थे। जल्द ही और भर्ती निकालने की संभावना है।-डॉ. नसीब सिंह, उप निदेशक, पशुपालन विभाग, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed