{"_id":"6b0091253ed402c78407722e","slug":"proprovided-information-on-identifying-safe-touchh-narnol-news-c-196-1-nnl1010-147939-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सुरक्षित स्पर्श की पहचान की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सुरक्षित स्पर्श की पहचान की दी जानकारी
विज्ञापन
फोटो 03 छात्राओं व स्टाफ के साथ मौजूद पुलिस टीम। स्रोत: पुलिस
नारनौल। पुलिस की महिला सुरक्षा जागरूकता टीम ने 20 नवंबर को राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय, डरौली अहीर और एक निजी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। दोनों विद्यालयों में टीम ने विद्यार्थियों को महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, पॉक्सो एक्ट और साइबर ठगी से बचाव के बारे में जानकारी दी।
छात्राओं को डायल 112 ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा के बारे में भी बताया गया। राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा की जानकारी दी। टीम ने समझाया कि यात्रा के दौरान छात्राएं और महिलाएं डायल 112 पर कॉल कर ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा का अनुरोध कर सकती हैं।
इस सेवा के तहत पुलिस उनके गंतव्य पर सुरक्षित पहुंचने तक यात्रा की निगरानी करती है। साइबर सुरक्षा पर चर्चा करते हुए टीम ने छात्राओं को अनजान नंबर से आए लिंक खोलने और ऐप डाउनलोड करने से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन
टीम ने बताया कि ओटीपी, एटीएम पिन या यूपीआई पिन किसी से साझा न करें और ऑनलाइन वित्तीय ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
टीम ने बच्चों को सरल भाषा में सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के बारे में विस्तार से समझाया। बच्चों को बताया गया कि यदि किसी का व्यवहार या स्पर्श उन्हें असहज करे, तो वे बेझिझक अपने माता-पिता, शिक्षक या महिला पुलिस से बात कर सकते हैं। छात्राओं ने पुलिस टीम के साथ अपने विचार साझा किए।